लाइव न्यूज़ :

Jhunjhunu: मूक-बधिर 25 वर्षीय रोहिताश को चिकित्सकों ने घोषित किया मृत?, अंतिम संस्कार से ठीक पहले फिर से चलने लगीं सांसें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2024 20:55 IST

झुंझुनू के जिलाधिकारी रामावतार मीणा ने कथित चिकित्सकीय लापरवाही का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार रात को डॉ. योगेश जाखड़, डॉ. नवनीत मील और पीएमओ डॉ. संदीप पचार को निलंबित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।चिकित्सा विभाग के सचिव को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।झुंझुनू के बीडीके अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

जयपुरः राजस्थान के झुंझुनू जिले में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए गए 25 वर्षीय युवक की सांसें अंतिम संस्कार से ठीक पहले फिर से चलने लगीं। प्रशासन ने युवक को मृत घोषित करने वाले तीन चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि 25 वर्षीय युवक रोहिताश कुमार मूक-बधिर है और एक आश्रय गृह में रहता था और वह बीमार था जिसके कारण उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में उसका इलाज किया जा रहा था और बाद में उसे जयपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

 

झुंझुनू के जिलाधिकारी रामावतार मीणा ने कथित चिकित्सकीय लापरवाही का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार रात को डॉ. योगेश जाखड़, डॉ. नवनीत मील और पीएमओ डॉ. संदीप पचार को निलंबित कर दिया। मीणा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है तथा चिकित्सा विभाग के सचिव को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को आश्रय गृह में बेहोश होने के बाद कुमार को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि जब उपचार से उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल के चिकित्सकों ने दोपहर दो बजे उसे मृत घोषित कर दिया और शव को दो घंटे तक शवगृह में रखवाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को श्मशान घाट पहुंचाया। हालांकि, जैसे ही शव को चिता पर रखा गया कुमार की सांसें अचानक चलने लगीं। उन्होंने बताया कि तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे वापस अस्पताल ले जाया गया। इस बीच राजस्व अधिकारी महेंद्र मूंड, सामाजिक न्याय विभाग के उपनिदेशक पवन पूनिया भी अस्पताल पहुंचे। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो