लाइव न्यूज़ :

झारखंड नतीजे: मोदी सरकार और मीडिया को लताड़ लगाने वाले युवक का वीडियो शेयर कर 'आप' नेता संजय सिंह ने कहा- जरूर सुनिये

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 25, 2019 13:12 IST

युवक बीजेपी पर संविधान को तार-तार करने का आरोप लगाता है। वह बीजेपी पर देश की जनता और युवा पीढ़ी को पागल समझने का आरोप लगाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, ''जरूर सुनिये इस युवा को मोदी सरकार से लेकर मीडिया तक को जमकर लताड़ लगाई..।''युवक कहता दिखाई देता है कि देश की मोदी सरकार आज सीएए और एनआरसी के जरिये भारतीय संविधान के आर्टिकल 14, 15, 20 को तार-तार कर रही है। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की कसक को सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक युवक का वीडियो और बढ़ा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने अपने आधिकारिक हैंडल से वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में एक युवक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मीडिया के चरित्र पर उंगलियां उठाते हुए बरस रहा है। 

संजय सिंह ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, ''जरूर सुनिये इस युवा को मोदी सरकार से लेकर मीडिया तक को जमकर लताड़ लगाई, एनआरसी पर बोला- ''जब पूर्व राष्ट्रपति के परिवार का नाम नहीं है तो आम आदमी का क्या हाल होगा?''

बता दें कि वीडियो में पत्रकार युवक से सवाल करता सुनाई देता है कि झारखंड चुनाव में भाजपा का नारा था 65 पार.. 28 पर गाड़ी रुक गई..? 

जवाब में युवक केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए ज्वलंत तरीके से अपने विचार रखता है और कहीं-कहीं जबान पर नियंत्रण न रखते हुए उग्र भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई देता है। 

युवक बीजेपी पर संविधान को तार-तार करने का आरोप लगाता है। वह बीजेपी पर देश की जनता और युवा पीढ़ी को पागल समझने का आरोप लगाता है। वह आगे कहता है कि झारखंड की जनता ने चुनाव परिणामों के जरिये नरेंद्र मोदी सरकार ऐसा सबक सिखाया है जिसका असर पांच साल तक सुनाई देगी। 

युवक आगे कहता दिखाई देता है कि देश की मोदी सरकार आज सीएए और एनआरसी के जरिये भारतीय संविधान के आर्टिकल 14, 15, 20 को तार-तार कर रही है। 

वह भारत के पूर्व राष्ट्रपति फकरुद्दीन अली अहमद के परिवार का एनआरसी में नाम होने की बात कहता है।

युवक मीडिया पर आरोप लगाता है वह जनता को सच दिखाने का काम नहीं कर रही है। वह भारतीय मीडिया पर पूरी तरह बिक जाने का आरोप लगाता है।

युवाओं को रोजगार और देश की गिरती जीडीपी को लेकर युवक अपनी बात कहता है। वह नरेंद्र मोदी सरकार पर हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई बांटने का आरोप लगाता है। 

बता दें कि इस वायरल वीडियो लेकर यूजर्स की ढेरों प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। 

एक यूजर ने लिखा, ''छा गया लड़का।''''

जीशान सैफी नाम के यूजर ने लिखा, ''इस भाई ने तो धो डाला।''

जरनैल सिंह नाम के यूजर ने लिखा, ''कन्हैया कुमार 2''

एक यूजर ने लिखा, ''क्या बोल गया भाई, दिल खुश कर दिया।''

एक यूजर ने लिखा, ''ये वही है न, जो आज तक से प्रायोजित कार्यक्रम में था।''

इसी तरह युवक के वायरल वीडियो को लेकर ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडमोदी सरकारवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी