अनोखा एग्रीमेंट: वाइफ के होते हुए इस शख्स ने कर ली प्रेमिका से शादी, अब 3 रात गर्लफ्रेंड और 3 रात बीवी संग होगा रहना लेकिन...

By अमित कुमार | Published: February 15, 2021 06:48 PM2021-02-15T18:48:27+5:302021-02-15T18:50:12+5:30

शादीशुदा आदमी को लेकर दो पत्नियों ने मिलकर आपसी सहमति से एक एग्रीमेंट बनाया। जिसके तहत हफ्ते में तीन-तीन इस शख्स को दोनों के पास रहना होगा।

jharkhand ranchi girlfriend and wife equally 3 nights agreement viral news | अनोखा एग्रीमेंट: वाइफ के होते हुए इस शख्स ने कर ली प्रेमिका से शादी, अब 3 रात गर्लफ्रेंड और 3 रात बीवी संग होगा रहना लेकिन...

(फाइल फोटो)

Highlightsझारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां एक शख्स ने पहली बीवी के होते हुए अपनी गर्लफ्रेंड से झूठ बोलकर शादी कर ली।इस घटना के बाद शख्स की दोनों पत्नियों ने मिलतर एक अनोखा फैसला किया।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की दो बीवी वाली कई फिल्में आपने देखी होंगी। साजन चले ससुराल से लेकर सैंडविच तक ऐसी कई फिल्मों में गोविंदा ने दो-दो शादियां की हैं। फिल्मों की तरह ही झारखंड की राजधानी रांची से एक मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने शादीशुदा होते हुए एक लड़की से झूठ बोलकर शादी कर ली। 

जब इस बात की जनाकरी शख्स की पत्नी को हुई तो उसने एक नया एग्रीमेंट बना लिया। इस एग्रीमेंट के तहत शख्स को तीन-तीन दिन अपनी दोनों बीवीयों के साथ रहना होगा। हफ्ते में एक दिन उसका होगा जिसमें वह पूरी तरह से फ्री होगा। दोनों महिलाओं ने मिलकर ही इस शख्स का बंटवारा कर लिया है। बकायदा एग्रीमेंट पर साइन लेकर इसे कानूनी रूप भी दिया गया है।  

दरअसल, कोकर तिरिल रोड निवासी राजेश महतो का मामला बीते 15 जनवरी 2020 को सदर थाना पहुंचा था। पहली पत्नी दूसरी पत्नी को स्वीकार करने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद पुलिस थाने में काफी समय तक दोनों पक्षों के बीच इस बात पर बहस चलती रही। बाद में दोनों ने सहमति से एक डील बनाई। जिसमें तीन-तीन दिन पति को अपने पास रखने की बात हुई। 

हालांकि, यह तरीका ज्यादा दिन काम नहीं कर सका। यह डील जब कुछ ही दिन में टूट गई। शख्स पिछले कुच दिनों से दोनों पत्नियों को छोड़कर गायब है। इसके बाद ने दूसरी पत्नी ने शादी का झांसा देकर शख्स पर यौन शोषण का आरोप लगा एफआइआर दर्ज करा दी। वहीं लड़की के परिवार वालों ने भी उस शख्स पर बेटी को किडनेप करने का आरोप लगाया। पुलिस फिलहाल शख्स की तलाश करने में जुट गई है। 
 

Web Title: jharkhand ranchi girlfriend and wife equally 3 nights agreement viral news

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे