लाइव न्यूज़ :

झारखंडः सेल्फी लेने से गुस्साये हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2018 02:04 IST

तक अपने पांच दोस्तों के साथ महुदी पहाड गया था, जहां वह हाथियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था.

Open in App

रांची, 16 नवंबरः सेल्फी जानलेवा साबित हो रहा है, इसके बावजूद लोग सेल्फी के चक्कर में जान गंवाने से बाज नही आ रहे हैं. इसी कडी में झारखंड के हजारीबाग जिले में हाथियों के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई. 

दरअसल, एक हाथी उग्र हो गया और युवक को पटक कर मार डाला. बताया जाता है कि मृतक अपने पांच दोस्तों के साथ महुदी पहाड गया था, जहां वह हाथियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था. वहीं, पोते हसीब अंसारी की मौत की खबर सुनकर दादी को गहरा सदमा लगा और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. इससे बडकागांव थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मातम पसरा गया. 

दरअसल बीते तीन दिनों में 22 हाथियों के झुंड ने बड़कागांव थानाक्षेत्र में जबरदस्त कहर बरपाया है. तीन अलग-अलग घटनाओं में हाथियों ने तीन लोगों को अकाल मौत दे दिया. पहली घटना मिर्जापुर गांव की है. मोहम्मद जहीर उद्दीन अंसारी के एकलौता पुत्र हसीब अंसारी को हाथी ने पटक कर मार डाला. दूसरी घटना में सिमरातरी निवासी तुलसी महतो और तीसरी घटना में डोकाटांड निवासी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लीलू साव को हाथियों ने काल के गाल में भेज दिया. 

तुलसी महतो एवं लीलू साव ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथियों के झुंड को भगाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान वे हाथियों के हमले के शिकार हो गये. तीन मृतक के परिजनों को 20- 20 हजार रुपए का मुआवजा वन विभाग के द्वारा दिया गया. हाथियों ने जाल के साथ-साथ कई एकड फसल को भी रौंद दिया. इससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है.

टॅग्स :झारखंडहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो