लाइव न्यूज़ :

झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन का वीडियो हो रहा वायरल, जय श्रीराम के नारे को कह रहे हैं सिरदर्द, सियासत गर्मायी 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2020 21:00 IST

बिहार चुनावः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि उन्हें जय श्रीराम, जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा सुनकर मेरा दिमाग खराब हो गया है, सिर में दर्द हो गया है. इसके बाद सियासत गर्मा गई है.

Open in App
ठळक मुद्देआराध्य प्रभु राम के नाम और देश की जयकारा से जिसे परेशानी होता वो पूरी तरह मानसिक रूप से दिवालिया हो चुका है.झारखंड के मुख्यमंत्री के इस बयान पर बिहार में सियासत गर्म हो गई है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने भी हेमंत सोरेन के बयान पर आपत्ति दर्ज की है.

पटनाः कटिहार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान पर जमकर बरसे, जिस में हेमंत सोरेन ने कहा कि वह अब जय श्री राम का नारा और भारत माता की जय सुनते सुनते मानसिक रूप से परेशान हो गए है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि उन्हें जय श्रीराम, जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा सुनकर मेरा दिमाग खराब हो गया है, सिर में दर्द हो गया है. इसके बाद सियासत गर्मा गई है. कटिहार में जदयू प्रत्याशी शंभू सुमन के पक्ष में प्रचार में आए बाबूलाल मरांडी ने जनसभा के बाद इस पर जवाब देते हुए कहा कि आराध्य प्रभु राम के नाम और देश की जयकारा से जिसे परेशानी होता वो पूरी तरह मानसिक रूप से दिवालिया हो चुका है.

लोग अब इसे आसानी से समझने लगे हैं. वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री के इस बयान पर बिहार में सियासत गर्म हो गई है. अब इस पर कई राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि जय श्री राम का नारा हमारी संस्कार और आस्था से जुड़ा है, इससे कैसे किसी के सिर में दर्द हो सकता है? आस्था से जुडे़ मामले पर किसी को बयान देना गलत है. खास तौर पर किसी राज्य के मुख्यमंत्री से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं है.

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने भी हेमंत सोरेन के बयान पर आपत्ति दर्ज की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर बैठा व्यक्ति अगर बोलता है कि ऐसे नारों से दिमाग खराब होता है तो हमें भी लगता है कि सचमुच उनका दिमाग खराब है. वहीं, इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि लोगों को जय श्री राम की जगह जय सिया राम बोलना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अब जय श्री राम की जगह जय सियाराम बोलने लगे हैं.

यहां बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरस यह वीडियो 28 सेकंड का है. इसमें हेमंत सोरेन कहते सुने जा सकते हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता कमल छाप का झंडा लगाते हैं, लेकिन अपनी पार्टी का नाम नहीं बताते हैं. उसकी जगह सिर्फ जय श्री राम, जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाते हैं.

आखिर यह कौन सी पार्टी है. यह सब सुनकर मेरा दिमाग खराब हो गया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों के कारण आज झारखंड का पूरा विकास नहीं हो सका है. इस वीडियो को बिहार भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर करते हुए पूछा है कि जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे सुनकर हेमंत सोरेन का दिमाग खराब होता है. झारखंड में राजद और कांग्रेस इनके सहयोगी हैं. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी भी बिहारवासियों को बताएं कि क्या उनका भी नारों से दिमाग खराब होता है? ये गठबंधन ना'पाक' इरादों की पोल खोलता है.

टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव 2020झारखंडबाबूलाल मरांडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाआरजेडीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो