लाइव न्यूज़ :

झांसी में पुलिसकर्मियों ने थाने में डीजे लगवा 'तमंचे पे डिस्को' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल हुआ तो यूपी पुलिस ने....

By अनिल शर्मा | Updated: June 23, 2022 15:13 IST

वीडियो में सादे कपड़ों में एक शख्स तमंचा लहराता हुआ दिख रहा है। कुछ पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। एक पुलिसकर्मी को जमीन पर लेटकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो को एबीपी न्यूज के पत्रकार अखिलेश तिवारी ने अपने ट्विटर खाते से साझा किया हैवीवीडियो को साझा करते हुए पत्रकार ने योगी आदित्यनाथ, यूपी के डीजीपी और यूपी पुलिस को टैग किया हैझांसी पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि वायरल वीडियो की जांच व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं

झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में सदर बाजार स्थित एक थाने में पुलिसकर्मियों का तमंचे पे डिस्को गाने पर डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में थाने में पुलिसकर्मियों को डीजे पर तमंचे पे डिस्को गाने बजाकर नाचते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सादे कपड़ों में एक शख्स तमंचा लहराता हुआ भी दिख रहा है।

गाने पर डांस करते हुए कई पुलिसकर्मी सादे ड्रेस में हैं। वहीं कुछ पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। एक पुलिसकर्मी को जमीन पर लेटकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक पुलिस कर्मी डांस में शामिल होने के लिए उसे खींचकर लाता है। वीडियो वायरल होने के बाद झांसी पुलिस ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। झांसी पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि वायरल वीडियो की जांच व आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देश दिए गए हैं।

इस वीडियो को एबीपी न्यूज के पत्रकार अखिलेश तिवारी ने अपने ट्विटर खाते से साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने योगी आदित्यनाथ, यूपी के डीजीपी और यूपी पुलिस को टैग किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं हटती है। झांसी के थाना सदर बाजार में तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करते कोई और नहीं बल्कि यूपी पुलिस के जवान हैं। अब वीडियो वॉयरल हो रहा है।

 

टॅग्स :झाँसीउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो