लाइव न्यूज़ :

हवा भरने के दौरान जेसीबी का टायर फटा, दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, विचलित कर सकता है वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 11:04 IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जेसीबी का टायर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना हवा भरने के दौरान हुई। पूरी घटना सीसीसटीवी में कैद हो गई है।

Open in App

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक गैराज में जेसीबी का टायर हवा भरते समय फट गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। रायपुर के सिलतारा औद्योगिक क्षेत्र में 3 मई को हुई यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो फुटेज विचलित करने वाला है।

इस वीडियो फुटेज में एक कर्मचारी को बड़े टायर में हवा भरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वहां चार-पांच लोग खड़े नजर आते हैं। थोड़ी देर में वे वहां से चले जाते हैं। जबकि हवा भर रहा शख्स अपने काम में लगा होता है। इसी दौरान एक आदमी आता है और हवा की मात्रा की जांच करने के लिए टायर को दबाता है। इसी दौरान तेज विस्फोट होता है और शख्स हवा में उछल जाता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टायर फटने की घटना में जान गंवाने वाले दोनों शख्स मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है।

दूसरी ओर बुधवार को गुजरात के सूरत नगर निगम (एसएमसी) में कार्यरत एक 27 वर्षीय सफाई कर्मचारी की खाजोद सॉलिड वेस्ट निपटान स्थल पर जेसीबी के एक पहिये में हवा भरने के दौरान विस्फोट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब शैलेश सोनावड़िया एक टायर में हवा भर रहे थे।

टॅग्स :JCBViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल