लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा बोलेरो ने JCB से 'बचाई' बाइक सवार की जान, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, कही ये बात

By प्रिया कुमारी | Updated: July 27, 2020 14:18 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, ये वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो में बेकाबू जेसीबी एक शख्स की ओर बढ़ता है, तभी बीच में बेलोरो गाड़ी आ जाती है और उसकी जान बच जाती है

आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी, जाको राखे साइयां मार सके न कोय। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर आप भी इस बात सच मानने लगेंगे। बिजनेस ताइकून आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो रिट्वीट किया है जिसमें, सड़क के किनारे एक बाइक के साथ शख्स खड़ा होता है।

इसी दौरान अचानक एक जेसीबी शख्स की तरफ आती है, इतने में एक हीरो की तरह बीच में बोलैरो आकर शख्स को बचा लेता है। हालांकि शख्स  बोलेरो के नीचे आ जाता है लेकिन फिर भी उसे कुछ नहीं होता है, उसकी बाइक भी गिर जाती है। बोलैरो का आगे का हिस्सा बूरी तरह टूट जाता है। 

इस वीडियो को पत्रकार आलोक श्रीवास्तव ने ट्विटर पर शेयर किया है और आंनद महिंद्रा ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। आलोक श्रीवास्तव ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ऊपर वाला किसी को बचाना चाहे तो @MahindraBolero भी भेज सकता है। तो वहीं आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि ऐसा लग रहा था कि बोलेरो एक जीवित चीज बन गई और उसका एकमात्र मिशन मोटर साइकिल चालक को बचाना था।

इस वीडियो पर अबतक 8 लाख व्यूज आ चुके हैं और कई हजार लाइक्स कमेंट आ चुके है, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने आंनद महिंद्रा की तारीफ करते हुए लिखा कि ये बोलेरो आपसे इंस्पायर है, तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो के बारे में बहुत कुछ लिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए दंग रह जाएंगे।

टॅग्स :आनंद महिंद्रावायरल वीडियोसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'