लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर ट्रोल हुई जया बच्चन, यूजर्स शेयर कर रहे छेद वाली थाली, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 3, 2021 15:34 IST

सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस जया बच्चन को उनके थाली वाले बयान को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं और शाहरुख खान के बेटे को लेकर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देड्रग्स के मुद्दे पर ट्रोल हुई जया बच्चन लोगों ने उन्हें याद दिलाया थाली वाला बयानलोगों ने कहा कि अब शाहरुख खान के बेटे पर वह क्या कहेंगी

मुंबई :  ट्विटर पर जया बच्चन का नाम एक फिर ट्रेंड कर रहा है और साथ वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी है । साथ ही शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आ रहा है । दरअसल 2 अक्टूबर को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  ने एक क्रूज शिप पर छापेमारी की थी, जहां रेव पार्टी चल रही थी । इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें शाहरुख के बेटे आर्यन का भी नाम है । पुलिस उनसे पूछताछ भी कर रही है । 

अब आप सोच रहे होंगे कि फिर इस मामले में जया बच्चन को इसमें क्यों घसीटा जा रहा है । लोग उन्हें क्यों ट्रोल कर रहे हैं और ये छेद वाली थाली की तस्वीरें क्यों पोस्ट कर रहे हैं । आपको याद होगा कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के बाद बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन सामने आया था, जिसके बाद भाजपा सांसद रवि किशन ने ड्रग्स और बॉलीवुड कनेक्शन को लेकर लोकसभा में मुद्दा उठाया था । इस पर तब जया बच्चन ने रवि किशन का नाम लिए बगैर कहा था, बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों को उस थाली में छेद नहीं करना चाहिए, जिससे उनका पेट भरता है ।

सोशल मीडिया यूजर्स जया बच्चन के इसी बयान का हवाला देते हुए अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं । यूजर्स का कहना है कि तब उन्होंने रवि किशन को जो जवाब दिया था, अब शाहरुख के बेटे के मामले पर वे क्या कहना चाहेंगी । कई ट्विटर यूजर्स थाली में छेद वाली फोटो के साथ जया बच्चन की तस्वीर शेयर कर रहे हैं ।

एक ट्विटर यूजर ने जया बच्चन के पुराने बयान पर तंज कसते हुए सवाल किया है, ‘जया बच्चन जी बताइए, शाहरूख के बेटे ने जो किया है उसे थाली में छेद कहेंगे या नहीं ? 

टॅग्स :जया बच्चनवायरल वीडियोशाहरुख खानआर्यन खानNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?