लाइव न्यूज़ :

Jaunpur Online Love Story: बेगम लेने पाकिस्तान जाएगा भाजपा सभासद तहसीन शाहिद के पुत्र मोहम्मद अब्बास हैदर?, जौनपुर से लाहौर हुआ ऑनलाइन निकाह, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2024 09:58 IST

Jaunpur Online Love Story: तहसीन शाहिद बारातियों के साथ कल्लू मरहूम के इमामबाड़े में एकत्र हुए और ऑनलाइन निकाह समारोह में भाग लिया।

Open in App
ठळक मुद्देतहसीन शाहिद ने ऑनलाइन शादी करने का फैसला किया।दुल्हन का परिवार पाकिस्तान के लाहौर में मौजूद था।मौलाना को खुद लड़की अपने मुंह से बोल कर देती है।

Jaunpur Online Love Story: उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के बेटे का पाकिस्तान की युवती से आनलाइन निकाह चर्चा का विषय बन गया है। जौनपुर शहर स्थित मखदूमशाह अढ़न निवासी भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर के रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की बेटी अंदलीप ज़हरा से तय की थी। वीजा के लिए आवेदन करने के बावजूद दूल्हे को इसे हासिल करने में सफलता नहीं मिली। स्थिति तब और चुनौतीपूर्ण हो गई जब दुल्हन की मां राणा यास्मीन जैदी बीमार पड़ गईं और उन्हें पाकिस्तान में आईसीयू में भर्ती कराया गया। इन परिस्थितियों को देखते हुए, तहसीन शाहिद ने ऑनलाइन शादी करने का फैसला किया।

 

शुक्रवार की रात तहसीन शाहिद बारातियों के साथ कल्लू मरहूम के इमामबाड़े में एकत्र हुए और ऑनलाइन निकाह समारोह में भाग लिया। दुल्हन का परिवार पाकिस्तान के लाहौर में मौजूद था। निकाह कराने वाले शिया धर्मगुरु मौलाना महफूजुल हसन खान ने बताया कि निकाह के लिए इस्लाम धर्म में लड़की के इजाज़त की ज़रूरत होती है जो मौलाना को खुद लड़की अपने मुंह से बोल कर देती है।

  

ऐसे में यह इजाजत यदि वह ऑनलाइन दे दे तो दोनों मौलाना बैठकर निकाह करा सकते हैं। मौलाना ने कहा कि दोनों मुल्कों के राजनीतिक संबंध ख़राब होने से काफ़ी परेशानी दोनों तरफ के लोगो को उठानी पड़ती है। निकाह होने के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने भी दुल्हन की विदाई जल्द हो, इसके लिए वीज़ा जल्द जारी करने की अपील किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपाकिस्तानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'