Jamui Video Viral: 1 मिनट तक महिला ने कसकर पकड़ा!, देखती रही गई बिहार पुलिस
By धीरज मिश्रा | Updated: March 4, 2024 18:04 IST2024-03-04T17:53:38+5:302024-03-04T18:04:09+5:30
Jamui Video Viral: 11 मार्च को सात फेरे लेने से पहले एक लड़की बीच सड़क पर अपने प्रेमी के साथ लिपट गई। लड़की ने प्रेमी के बाहों को कसकर पकड़ लिया और बिहार पुलिस देखती रही।

Photo credit twitter
Jamui Video Viral: 11 मार्च को सात फेरे लेने से पहले एक लड़की बीच सड़क पर अपने प्रेमी के साथ लिपट गई। लड़की ने प्रेमी के बाहों को कसकर पकड़ लिया और बिहार पुलिस देखती रही। एक मिनट के इस वीडियो में लड़की प्रेमी के बाहों से अलग होने के लिए तैयार नहीं है। बिहार पुलिस की मौजूदगी में जमकर ड्रामा हो रहा है। प्रेमी लड़का-लड़की का ड्रामा देखने के लिए आस-पास लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। बिहार की महिला पुलिस भी वीडियो में देखने को मिल रही है। लगातार कोशिश की जा रही है कि दोनों को एक दूसरे से अलग किया जाए।
जमुई में एक प्रेमी प्रेमिका के आगे पुलिस परिवरा किसी की नहीं चली...11 मार्च को प्रेमिका की शादी थी... उससे पहले ही भाग कर प्रेमी के पास चली गई. बीते रविवार () को थाने में समझाने का प्रयास किया गया लेकिन लड़की अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही. pic.twitter.com/4IFSYoV9Tj
— Ajeet Kumar (@iajeetkumar) March 4, 2024
लेकिन, बिहार पुलिस को इसमें कामयाबी नहीं मिलती है। बिहार पुलिस के एक अधिकारी कहते हैं 'बर्बाद कर देंगे', लड़का बोलता है कर दो। हंगामा चलता रहता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो बिहार के जमुई का है। अब आपको पूरा मामला समझाते हैं।
लंबे समय से था अफेयर
वायरल वीडियो 3 मार्च की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि जिस लड़के से परिवार के लोगों ने लड़की की शादी ठीक की थी। उस लड़के से लड़की विवाह नहीं करना चाहती थी। क्योंकि उसका लंबे समय से एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। शादी से सात दिन पहले उसने घर से भागने की योजना बनाई। वह भागी और सीधे प्रेमी के पास पहुंची।
दोनों ने मिलकर मंदिर में शादी कर ली। लड़के के परिवार ने लड़की को स्वीकार किया। इधर, जैसे ही लड़की के परिवार को पता चला तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस के साथ परिवार के लोग पहुंचे। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को इस तरह कसकर पकड़ लिया, पुलिस के छुड़वाने से भी नहीं छूटे। प्रेमी लड़के की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के धुनियांमारन गांव के उमेश यादव के रूप में हुई है। प्रेमिका तेतरिया गांव की है। चूंकि दोनों बालिक हैं और शादी भी कर चुके हैं और पुलिस के अनुसार लिखित में शिकायत नहीं मिली है।