जमुईः ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते दामाद से दिल लगा बैठी सास, प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने चोरी छिपे मिलते देख लात-घूंसों से कर दी कुटाई
By एस पी सिन्हा | Published: May 18, 2023 06:35 PM2023-05-18T18:35:31+5:302023-05-18T18:36:23+5:30
बिहार के जमुई में बरहट थाना क्षेत्र का मामला है। पिटाई के बाद घायल हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटनाः बिहार के जमुई जिले से एक अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है, जहां ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते एक सास अपने दामाद को दिल दे बैठी। फिर क्या प्यार परवान चढ़ा तो दामाद सारी हदें तोड़ते हुए अपनी प्रेमिका यानी सास से मिलने आ पहुंचा। लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को चोरी छिपे मिलते देख लिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने दामाद की की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बरहट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिटाई के बाद घायल हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक की पहचान बांका जिले के ढोरैया निवासी ब्रह्मचारी गोस्वामी के पुत्र चंदन गोस्वामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 7 साल पहले युवक की शादी जमुई के एक गांव में हुई थी। इस दौरान उसे 2 बेटे भी हुए। फिर मोबाइल पर लूडो खेलने के दौरान युवक का चचेरी सास से संपर्क हो गया।
इसके बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया। इसकी भनक दोनों के परिजनों को भी हुई। युवक अक्सर सास से मिलने जमुई आता था। युवक के मुताबिक उसका सास से तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच उनकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई।
सास ने बुधवार की रात फोन कर उसे बुलाया था, जब युवक सास के घर पर पहुंचा तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। वही, पुलिस भी पीड़ित से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ले रही है। इधर, दोनों का प्रेम-प्रसंग गांव में चर्चा का विषय बन गया है।