लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में नमाज के वक्त जब ये छोटी बच्ची अपने पिता की पीठ पर चढ़ गई! वीडियो देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 09:16 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो नमाज के वक्त अपने पिता के कंधों पर मस्ती करती दिखाई दे रही है। लोगों को यह वीडियो काफी पंसद आ रहा है। इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। 

दरअसल, बीते रविवार (12 मई) को श्रीनगर के एक मस्जिद में नमाज के दौरान समूह में लोग नमाज अदा कर रहे थे, इसी दौरान एक छोटी बच्ची पीछे से अपने पिता के कंधे पर चढ़ जाती है और लेट जाती है। कुछ देर बार वह छोटी बच्ची आगे की तरफ गिर जाती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बच्चों की मासूमियत का प्रमाण है जो यह बताता है कि बच्चे दुनिया से कितने अलग हैं। 

इस वीडियो को स्मिता शर्मा (जो एक पत्रकार हैं) ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि पोलिंग (मतदान) संडे का सबसे क्यूट वीडियो है। इस वीडियो को लेशन डब्ल्यू ने कैप्चर किया है।

इस वीडियो को करीब दो हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट और 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर बहुत सारे कमेंट भी आए है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी