लाइव न्यूज़ :

जम्मू में नाचते-नाचते कलाकार को आया हार्ट अटैक, गिरकर तड़पती रही... लोग तालियां बजाते रहे, हुई मौत, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: September 8, 2022 15:41 IST

आप विधायक नरेश बाल्यान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- कुछ महीनों से अत्यधिक हो रहा है। अगर खान पान है तो अलग बात है, लेकिन कोरोना से कुछ सम्बंधित है तो उसपे बात खुल कर होनी चाहिये।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो देख लोगों ने काफी चिंताएं व्यक्त की है।आप विधायक नरेश बाल्यान ने भी इस वीडियो पर अपनी चिंताए जाहिर की है।सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं और ये ट्रेंड बनता जा रहा है।

जम्मूः जम्मू से एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है जिसमें एक कलाकार को नाचते हुए दिल का दौरा पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो जम्मू के एक कार्यक्रम का है जहां कलाकार पार्वती की भूमिका निभा रही थी। और मंच पर नृत्य करने के दौरान उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मृत्यु हो गई।

वीडियो देख लोगों ने काफी चिंताएं व्यक्त की है। वहीं आप विधायक नरेश बाल्यान ने भी इस वीडियो पर अपनी चिंताए जाहिर की है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यह चिंताजनक ट्रेंड बनता जा रहा है। वीडियो को देख आप तड़प उठेंगे कि महिला दिल का दौरा पड़ने के बाद तड़पती रहती है लेकिन कोई उसके पास नहीं जाता है। लोग समझते हैं कि वह ऐक्ट कर रही है। लोग तालियां बजा रहे होते हैं, उधर कलाकार की सांसें धीरे-धीरे जा रही होंती हैं।

वहीं शंकर का रोल निभा रहा कलाकार उसके पास जाता है , वही भी अभिनय की मुद्रा में होता है लेकिन जैसे ही साथी कलाकार को पलटने की कोशिश करता है उसे कुछ शंका होता है। इस बीच अंजान दर्शक तालियां बजा रहे होते हैं। वीडियो हृदयविदारक है। देखिएः

पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा- एक और हादसा। हंसते-गाते-नाचते हुए एक और मौत की LIVE तस्वीर। यह बहुत चिंताजनक ट्रेंड है। अब इसपर बहुत गंभीरता से व्यापक तरीके से बात होनी चाहये। नरेश बाल्यान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- मिश्रा जी मेडिकल कवर करने वाले जर्नलिस्ट से थोड़ा पता करवाए इसका विशेष कारण। कुछ महीनों से अत्यधिक हो रहा है। अगर खान पान है तो अलग बात है, लेकिन कोरोना से कुछ सम्बंधित है तो उसपे बात खुल कर होनी चाहिये।

एक यूजर ने लिखा- भारत में कुछ महीनो से हर्ट अटैक के काफी केस सामने आ रहे है ऐसे में भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय और भारत सरकार को सीपीआर (CPR) के बारे में आम जनता को विभिन्न विज्ञापनों के माध्यमों से अवगत कराना चाहिए..अटैक के मरीज को समय पर सीपीआर देने से उसकी जान बचाई जा सकती है। जैसा यहां हुआ है।

एक यूजर ने लिखा- मुझे तो साउण्ड इसकी बज़ह लग रहा हैं हर एक हादसे के समय तेज म्यूजिक बज रहा होता है। इसपर एक यूजर ने लिखा- सहमत हूं, तेज आवाज, तेज रोशनी से heart beat बहुत तेज हो जाती, पर ये 50+ वालो पर ज्यादा इफेक्ट करती। अब जो हो रहा इसमें अंडर 50 ज्यादा हैं। इससे लग रहा या तो कोविड या vaccine का असर। Heart weak हो गया सबका। एक ने लिखा- कितना दुखद है ये हर दिन ऐसी घटना देखने को मिल रही है पिछले 4दिन से।

टॅग्स :JammuViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो