लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः धूम मचा रहा है बिरयानी समोसा, जानें कैसे बनता है...

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 17, 2023 15:14 IST

जम्मू-कश्मीरः चपली कबाब बर्गर, शामी कबाब सैंडविच, कीमा क्विचे और कीमा डोनट्स के बाद उनके पास फ्रेश क्रिएटिव डिश है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएससी कर चुके नुमान अहमद भट बिरयानी-समोसा लेकर आए हैं।श्रीनगर के इस युवक को अपनी पसंद के मुताबिक करियर बनाने में परिवार का सहयोग मिला है।मार्च 2022 में अपनी इकाई खोली है।

जम्मूः हर जगह राहगीरों का ध्यान आकर्षित करने वाले स्ट्रीट फूड के बारे में भूल जाइए, श्रीनगर के एक युवा ने एक अलग और रचनात्मक व्यंजन बनाया है, जो रमजान के चल रहे महीने में तेजी से लोगों के लिए पसंदीदा खाद्य सामग्री बन रहा है। हास्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी कर चुके नुमान अहमद भट बिरयानी-समोसा लेकर आए हैं।

चपली कबाब बर्गर, शामी कबाब सैंडविच, कीमा क्विचे और कीमा डोनट्स के बाद उनके पास फ्रेश क्रिएटिव डिश है। बिरयानी समोसा नुमान भट की नई रचनात्मक डिश है, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इन दिनों रैनावाड़ी के काठी दरवाजा इलाके में उनके अपने आउटलेट आफियातोस में गर्म केक की तरह बेचा जा रहा है, जिसे उन्होंने सिर्फ एक साल पहले खोला था।

एक स्थानीय समाचार एकत्र करने वाली एजेंसी के अनुसार, नुमान ने एक होटल में एक साल बिताने के बाद नौकरी छोड़ दी है क्योंकि उन्होंने कहा कि वह कुछ करने में सक्षम हैं और इस तरह उन्होंने अपनी खुद की खाद्य इकाई खोली। श्रीनगर के इस युवक को अपनी पसंद के मुताबिक करियर बनाने में परिवार का सहयोग मिला है।

उन्होंने कहा कि मैंने मार्च 2022 में अपनी इकाई खोली है। अभी तक केवल रसोई तैयार है, लेकिन हमने थोक में आर्डर लेना शुरू कर दिया है। रचनात्मक व्यंजन के बारे में उन्होंने कहा कि बिरयानी समोसा-दो अलग-अलग चीजों का संयोजन उनके दिमाग में अचानक आया। भट के बकौल, हम रमजान में अपने ग्राहकों के लिए चिकन समोसा बनाते हैं।

अचानक, मुझे कुछ दिन पहले समोसा बनाते समय चिकन के बजाय बिरयानी का उपयोग करने का विचार आया। मैंने अपने परिवार से एक और रचनात्मक व्यंजन का स्वाद चखने के लिए कहा और मुझे मेरे परिवार के साथ-साथ मेरे दोस्तों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। पकवान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से नई डिश के आर्डर मिल रहे हैं। वे कहते थे कि नाम और मार्केटिंग के मामले में सिर्फ एक साल में अच्छी प्रगति हुई है। मैं श्रीनगर में ऐसे तीन-चार और आउटलेट खोलने का इच्छुक हूं। मैं पहले ही रचनात्मक व्यंजन लेकर आ चुका हूं और भविष्य में भी इस तरह के व्यंजनों के साथ आने की कोशिश करूंगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो