लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ShameonDelhiPolice, जवानों द्वारा छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 16:12 IST

ट्विटर पर #JamiaViolence, #JamiaProtests और #ShameonDelhiPolice ट्रेंड हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देजामिया समन्वयन समिति (जेसीसी) ने 15 दिसंबर को हुई हिंसा का वीडियो वायरल किया है.जामिया के छात्र दो महीने से नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान छात्रों को पीटते दिख रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया विभाग) प्रवीर रंजन ने कहा कि यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है और वे जारी जांच प्रक्रिया के तहत इसकी भी जांच करेंगे। इस 48 सेकेंड के वीडियो में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के सात से आठ कर्मी ओल्ड रीडिंग हॉल में प्रवेश करते और छात्रों को लाठी से पीटते हुए दिख रहे हैं।

जामिया विश्वविद्यालय 15 दिसंबर को उस वक्त युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गया था जब पुलिस परिसर के भीतर उन बाहरी लोगों को तलाश करने के लिए घुसी जिन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शैक्षणिक संस्थान से कुछ दूरी पर हिंसा और आगजनी की थी। लाइब्रेरी में छात्रों पर की गई कथित कार्रवाई के लिए पुलिस को जनाक्रोश का सामना करना पड़ा था। 

जामिया समिति ने छात्रों पर हमला कर रहे अर्द्धसैनिक बलों का वीडियो जारी किया

जामिया समन्वयन समिति (जेसीसी) ने पिछले साल 15 दिसंबर को विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में छात्रों पर लाठीचार्ज कर रहे अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के कर्मियों का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। इस समन्वयन समिति में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र और पूर्व छात्र शामिल हैं। जेसीसी ने रविवार तड़के यह वीडियो जारी किया।

प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने  ट्वीट किया, अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो सरकार की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी। उन्होंने गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर यह “झूठ’’ बोलने का भी आरोप लगाया कि लाइब्रेरी के भीतर जामिया के छात्रों की पिटाई नहीं की गई थी।

उन्होंने ट्वीट किया, “देखिए किस तरह दिल्ली पुलिस लाइब्रेरी में छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है। एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिसवाला लाठियां चलाए जा रहा है।” उन्होंने कहा, “गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस ने झूठ बोला कि उन्होंने लाइब्रेरी में घुसकर किसी को नहीं पीटा।” प्रियंका ने कहा, “जामिया के इस वीडियो को देखने के बाद अगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो सरकार की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी।”

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियाप्रियंका गांधीदिल्ली पुलिसकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो