लाइव न्यूज़ :

बाइक के नंबर प्लेट पर लिखा था "बोल देना पाल साहब आये थे", पुलिस ने भेजा जेल, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 16, 2022 14:59 IST

औरैया पुलिस की गश्ती दल की नजर बाइक सवार युवकों पर पड़ी। नाम-पता पूछने के दौरान पुलिस वालों की नजर बाइक के नंबर प्लेट पर गई तो सभी हैरान हो गये "बोल देना पाल साहब आये थे" लिखा देखकर। पुलिस फौरन तीनों को कोतवाली थाने लेकर आयी, जहां उनसे विधिवत पूछताछ हुई।

Open in App
ठळक मुद्देयुवकों ने टशन दिखाने के लिए बाइक पर लिखवा रखा था " बोल देना पाल साहब आये थे"औरैया पुलिस और एसओजी की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बाइक सवार युवकों को पकड़ायुवकों ने बताया कि बाइक के नंबर प्लेट पर गलती से "बोल देना पाल साहब आये थे" लिखवा लिया था

औरैया: बाइक के नंबर प्लेट पर लिखा था "बोल देना पाल साहब आये थे" और उस पर तुर्रा ये कि बाइक पर तीन मनबढ़ सवार थे। औरेया पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और पहुंचा दिया सीधे लॉकअप।

जी हां, एक सिरफिरे ने अपनी बाइक के नंबर प्लेट पर परिवहन विभाग द्वारा जारी नंबर न लिखवाकर "बोल देना पाल साहब आये थे" लिखवा रखा था। औरैया पुलिस ने बाइक सवार मालिक समेत कुल तीन युवकों को गिरफ्तार किया और हवालात में पहुंचा दिया।

यूपी पुलिस ने स्माइली इमोजी के साथ ट्वीट करते हुए लिखा मैं "‘पाल’ दो ‘पाल’ का राइडर हूं, ‘पाल’ दो ‘पाल’ मेरी कहानी है, ‘पाल’ दो ‘पाल’ मेरी हस्ती है, ‘पाल दो पाल’ मेरी जवानी है।  आप ‘पाल’ साहब को कौन सा गाना डेडिकेट करना चाहेंगे?"

इस मामले में जानकारी देते हुए औरैया पुलिस ने बताया कि पकड़े गये तीनों युवक कानपुर देहात से औरैया शहर के आनेपुर गांव स्थित साईं मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। नेशनल हाईवे-19 (कानपुर-इटावा हाईवे) से वो अनंतराम टोल प्लाजा की तरफ गए।

इस दौरान पुलिस की गश्ती दल की नजर बाइक सवार युवकों पर पड़ी। नाम-पता पूछने के दौरान पुलिस वालों की नजर बाइक के नंबर प्लेट पर गई तो सभी हैरान हो गये "बोल देना पाल साहब आये थे" देखकर। पुलिस फौरन तीनों को कोतवाली थाने लेकर आयी, जहां उनसे विधिवत पूछताछ हुई।

घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जानकारी दी गई कि सिकंदरा कानपुर देहात के गांव अगुवाही से तीन युवक अनुज पाल, शुभम पाल और अंकित पाल एक बाइक पर साईं मंदिर दर्शन के लिए आए थे।

दर्शन के बाद तीनों बाइक से अजीतमल क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगे। उसी समय पुलिस और एसओजी की टीम का सड़क पर सर्च ऑपरेशन कर रहे थे। तभी एक सिपाही की नजर इस बाइक पर पड़ी। जिसकी नंबर प्लेट पर लिखा था कि 'बोल देना पाल साहब' आए थे।

पुलिस ने फौरन बाइक सवार तीनों युवकों को पकड़ा लिया। पूछताछ के दैरान इन्होंने बताया कि बाइक के नंबर प्लेट पर गलती से "बोल देना पाल साहब आये थे" लिखवा लिया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो