लाइव न्यूज़ :

'क्या सांता क्लॉज रियल है?', 1.1 मिलियन बच्चों ने गूगल से पूछा ये सवाल तो मिला ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 13, 2019 13:08 IST

एग्जाम पेपर प्लस (Exam Paper Plus) ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि  11 लाख बच्चे इंटरनेट सर्च में यही सीख रहे हैं कि सैंट निक एक काल्पनिक कैरेक्टर है। असल जिंदगी में सांता क्लॉज नहीं होता है। 

Open in App
ठळक मुद्दे गूगल पर सर्च के दौरान सबसे पहला जो आर्टिकल आ रहा है, जिसमें लिखा गया है कि एक वयस्क के तौर पर हम जानते हैं कि सांता क्लॉज असली में नहीं है।  गूगल में 'क्या सांता रियल है' सर्च करने पर क्वाट्र्ज की तरफ से भी एक आर्टिकल आता है

'क्या सांता क्लॉज रियल है?', यह एक ऐसा सवाल है जो गूगल से 1.1 मिलियन बच्चों ने पूछा है। आजकल के बच्चे अपने माता-पिता से सवाल पूछने के बजाए गूगल पर सर्च करके पूछना बेहतर समझते हैं। गूगल ने इन बच्चों के मन में आए सवालों का जवाब देकर उनका भ्रम भी दूर किया है। एग्जाम पेपर प्लस (Exam Paper Plus) ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि 1.1 मिलियन बच्चे इंटरनेट सर्च में यही सीख रहे हैं कि सैंट निक एक काल्पनिक कैरेक्टर है। असल जिंदगी में सांता क्लॉज नहीं होता है। 

डेलीमेल की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गूगल पर सर्च के दौरान सबसे पहला जो आर्टिकल आ रहा है, जिसमें लिखा गया है कि एक वयस्क के तौर पर हम जानते हैं कि सांता क्लॉज असली में नहीं है। 

उसके अलावा गूगल में 'क्या सांता रियल है' सर्च करने पर क्वाट्र्ज की तरफ से भी एक आर्टिकल आता है, जो माता-पिता (पैरेंट्स) को यह सलाह देता है कि अगर आपके बच्चे ऐसा सवाल पूछे तो उन्हे कैसे जवाब देना चाहिए।

गूगल सर्च रिजल्ट के विशेषज्ञों  स्टीफन केनराइट, जो कि ,टेक्निकल सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन डायरेक्टर हैं, उन्होंने कहा, गूगल ने क्वाट्र्ज के इस लेख को नंबर एक पर परिणाम के रूप में डोमेन के अधिकार और सामग्री की विश्वसनीयता के आधार पर रैंकिंग करा रहा है। उन्होंने कहा, गूगल के एल्गोरिदम उस उत्तर को चुनते हैं जो खोजे गए प्रश्न का सबसे अच्छा और सटीक उत्तर देता है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैक्टफुली जवाब देता हो।' 

सर्च डाटा के मुताबिक हर साल तकरीबन 186,900 लोगों ने 'सांता की उम्र कितनी है' (How old is Santa) सर्च किया है। इसके अलावा 'नार्थ पोल कहां है' 182,300 इतने लोगों ने सर्च किया। 

टॅग्स :क्रिसमसगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल