लाइव न्यूज़ :

'बराक ओबामा करने लगे हैं होटल में काम', इस दावे के साथ वीडियो किया जा रहा है शेयर, जानें सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 18, 2019 12:45 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा यह वायरल वीडियो साल 2016 का है। जिसमें वह आर्म्ड फोर्सेस रिटायरमेंट होम में खाना परोस रहे थे।

Open in App

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बराक ओबामा होटल में काम करने लगे हैं। इस वीडियो में बराक ओबामा लोगों को खाना परोसते दिख रहै हैं। 

वीडियो को शेयर कर एक फेसबुक यूजर ने कहा, ''ये हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आज होटल में काम कर रहे है लेकिन भारत का छोटा सा पार्षद भी अपने आपको लैंडलॉर्ड समझता है। इनके आज भी पीएम मोदी से दो गुने और चार गुने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स हैं। इनसे सीख लेने की जरूरत है भारत और तमाम दुनियां के नेताओं को। भारत में तो छोटा सा विधायक, या मंत्री भी बंगला नहीं खाली करता।''

बराक ओबामा होटल में काम नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर जिस दावे के साथ ये वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह फर्जी है। असल में यह वायरल वीडियो पुराना है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो साल 2016 का है, जिसे गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। 

साल 2016 में बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने आर्म्ड फोर्सेस रिटायरमेंट होम में खुद थैंक्सगिविंग मील परोसा था। अगर पर गूगल पर ''Barack Obama serving food'' कीवर्ड सर्च करेंगे तो आपको वह पुराना वीडियो जरूर मिलेगा। यह वीडियो 28 नवंबर, 2016 को अपलोड किया गया था। 

टॅग्स :बराक ओबामावायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी