लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर डांस वीडियो पोस्ट करने से लड़की गिरफ्तार, सड़क पर उतरकर महिलाओं ने जमकर किया डांस

By स्वाति सिंह | Updated: July 10, 2018 08:40 IST

लड़की का नाम मैदेह होजाबरी है, इस पर ईरान के कानून तोड़ने और उन की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।

Open in App

तेहरान, 10 जुलाई: ईरान में एक लड़की को सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो पोस्ट करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस लड़की का नाम मैदेह होजाबरी है, इस पर ईरान के कानून तोड़ने और उन की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। लेकिन मैदेह होजाबरी की गिरफ्तारी के बाद यहां की काफी महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। इसके साथ ही वह अपने डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर अभियान भी चला रही हैं। 

ये भी पढ़ें: तीन तलाक के बाद पति बन गया बच्चा, ससुर से हुआ हलाला, अब देवर से निकाह का दवाब

ईरान पुलिस का कहना है कि मैदेह ने इस डांस वीडियो के दौरान पूरे कपड़े नहीं पहने हैं और ना ही हिजाब पहना है। उनका कहना है इस वीडियो में वह अपना देह दिखा रही है जो ईरान के कानून के खिलाफ है। खबरों कि मानें तो ईरान पुलिस मैदेह के इस डांस वीडियो को ब्लॉक कराने की तैयारी में है। इसके साथ वह मैदेह का इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल पर चल रहे पैरोडी अकाउंट को बंद कराने में जुटी है। हालांकि मैदेह ने इससे पहले भी कई वीडियो शेयर किए हैं लेकिन इस वीडियो में हिजाब ना होने के कारण उनपर कार्यवाही हो रही है। वहीं मैदेह को लगभग 52 हजार फॉलोअर्स हैं।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी से प्रकोप से परेशान हैं दिल्लीवाले, आज बारिश से मिल सकती है राहत

बता दें कि ईरान के कानून के मुताबिक महिलाओं का डांस करना बैन है। यहां भले ही स्कूलों में डांस सिखाया जाता है। लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाएं तो महिलाओं के डांस करने पर प्रतिबंध है। बताया जाता है कि 1979 में इस्लामी क्रांति आने के बाद से यह नियम लागू किया गया है। हालांकि ईरान के कुछ लोग इस बात का लगतार विरोध कर रहे हैं। विरोधिओं का मानना है कि इस कानून के द्वारा वह महिलाओं के अधिकारों का हनन है। 

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो