भीषण गर्मी से प्रकोप से परेशान हैं दिल्लीवाले, आज बारिश से मिल सकती है राहत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 10, 2018 05:51 AM2018-07-10T05:51:28+5:302018-07-10T05:51:28+5:30

देश की राजधानी में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप है।सोमवीर को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहने के साथ ही हवा में आद्रता(ह्यूमिडिटी) का स्तर 80 प्रतिशत तक पहुंच गया।

delhi weather news chance of rain today | भीषण गर्मी से प्रकोप से परेशान हैं दिल्लीवाले, आज बारिश से मिल सकती है राहत

भीषण गर्मी से प्रकोप से परेशान हैं दिल्लीवाले, आज बारिश से मिल सकती है राहत

नई दिल्ली,10 जुलाई : देश की राजधानी में  इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप है।सोमवीर को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहने के साथ ही हवा में आद्रता(ह्यूमिडिटी) का स्तर 80 प्रतिशत तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा , अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’हवा में आद्र्रता का स्तर 80 से 36 प्रतिशत के बीच रहा।मौसम वैज्ञानिक ने आज बादल हो सकते हैं और दोपहर में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है , जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।आज हल्की बारिश से दिल्ली वालों को कुछ गर्मी से शांति मिल सकती है।

अधिकारी ने कहा , ‘‘अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश : 38 और 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।’’कल , अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया था।  

वहीं,मौसम संबंधी 24 मंडलों से जुड़े सात राज्यों जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, मिजोरम, पुडुचेरी और तमिलनाडु में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गयी. बड़े राज्यों में कम बारिश का सीधा असर खरीफ की फसलों पर पड़ने की आशंका है।

एनसीआर के लोग इन दिनों तेज गर्मी और गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। दिल्ली में उमस और गर्मी के चलते बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को तो बिजली की खपत ने बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए,सोमवार को दोपहर दिल्ली में बिजली की खपत 6998 मेगावाट दर्ज की गई।

Web Title: delhi weather news chance of rain today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :weatherमौसम