लाइव न्यूज़ :

मलाशय के जरिए ईरानी शख्स ने पेट डाला 8 इंच का डिओडोरेंट कैन और फिर... एक्स-रे हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

By आजाद खान | Updated: May 30, 2023 16:04 IST

बताया जाता है कि सर्जरी के बाद शख्स की हालत ठीक है और सर्जनों द्वारा उसे वापस घर भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक ईरानी शख्स का एक एक्स-रे खूब वायरल हो रहा है। इस एक्स-रे में शख्स के पेट में एक डिओडोरेंट के कैन को देखा जा सकता है। सर्जनों ने काफी मुसिबत से शख्स के पेट से इस डिओडोरेंट कैन को बाहर निकाला है।

Viral News:  सोशल मीडिया पर एक खबर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक ईरानी शख्स द्वारा अपने मलाशय में एक डिओडोरेंट कैन डालने की बात सामने आई है। ऐसे में शख्स का डॉक्टरों द्वारा किया गया एक्स-रे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है जिसमें डिओडोरेंट को उसके पेट में फंसा हुआ देखा जा सकता है। 

बताया जा रहा है कि घटना के सामने आने के बाद शख्स ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल सहायता दी गई है। हालांकि शख्स की हालत अभी ठीक है और डिओडोरेंट को बाहर निकाले जाने के बाद उसे एक दिन अस्पताल में रख कर घर भेज दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

विज़ुअल जर्नल ऑफ़ इमरजेंसी सर्जरी में प्रकाशित केस स्टडी के अनुसार, ईरान के 30 साल के एक शख्स ने अपने मलाशय के जरिए एक डिओडोरेंट के कैन को अंदर डाल दिया था जिसके बाद वह उसके पेट में जाकर फंस गया था। ऐसे में जब शख्स को उसके पेट में तेज दर्द  होने लगी तो वह मेडिकल सहायता के लिए तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में चला गया था। यहां पर सर्जनों ने उसका सही से चेकअप किया था और एक्स-रे में उसके पेट में एक डिओडोरेंट का कैन पाया था। 

ऐसे में तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के सर्जनों ने शख्स के पेट से सफलतापूर्वक कैन को बाहर निकाल दिया था और उसे एक और दिन अस्पताल में रख कर घर वापस भेज दिया था। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया था आखिर शख्स ने कैन को उस तरीके से अपने पेट में क्यों डाला था। 

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब यह घटना घटी है। इससे पहले भी इसी तरीके की एक घटना घट चुकी है जहां चीन के झिंगहुआ में एक व्यक्ति ने अपने ही मलाशय में 20 सेंटीमीटर लंबी मछली घुसा दी थी। बताया जाता है कि वह कब्ज से परेशान था और इससे निजात पाने के लिए ऐसा किया था। ऐसे में डॉक्टरों ने सर्जरी कर शख्स के मलाशय से मछली को बाहर निकाला था।  

टॅग्स :अजब गजबईरानडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी