लाइव न्यूज़ :

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल मेगा नीलामी में छाईं काव्या मारन, जीता क्रिकेट प्रशंसकों का दिल, लोगों ने किए कमेंट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 12, 2022 19:08 IST

IPL 2022 Mega Auction: सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय में से एक बन गईं। आईपीएल नीलामी में शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान की मौजूदगी भी रहीं। 

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया पर मारन और 'हू इज द ओनर ऑफ एसआरएच' को सर्च किया।कलानिधि मारन की बेटी हैं। मारन सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालिक हैं।मारन के पिता तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनेता एम करुणानिधि के पोते हैं।

IPL 2022 Mega Auction: सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन फिर से सभी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र थीं। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी 12 फरवरी (शनिवार) को बेंगलुरु में शुरू हुई है। वह व्यवसायी कलानिधि मारन की बेटी हैं, जो सन टीवी समूह के संस्थापक हैं।

यही समूह सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी का मालिक है। कुछ साल पहले जब वह पहली बार आईपीएल नीलामी में दिखाई दी थीं, तो उन्हें 'मिस्ट्री गर्ल' कहा जाता था, क्योंकि बहुत से लोग उनके बारे में नहीं जानते थे। इस बार भी फैंस की निहागें थम सी गईं। वह सन संगीत और सन टीवी के एफएम चैनलों से जुड़ी हैं।

उनके चाचा दयानिधि मारन चेन्नई सेंट्रल से सांसद हैं। 30 वर्षीया काविया मारन को पहली बार आईपीएल के 2018 सीज़न के दौरान टेलीविजन पर देखा गया था, जहाँ उन्हें उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में SRH का समर्थन करते देखा गया था। सुश्री मारन पिछले साल की नीलामी के दौरान भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थीं, जब ट्विटर पर उपयोगकर्ताओं ने उन्हें SRH नीलामी लड़की के रूप में संदर्भित किया था।

काव्या मारन ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद टीम की टेबल पर कोच और टीम स्टॉफ के साथ बैठी थीं। वह टीम को रणनीतिकार के तौर पर काम कर रही हैं। कोच टॉम मूडी, मुथैया मुरलीधरन और टीम के अन्य सदस्यों के साथ बैठी थीं।

टॅग्स :आईपीएल 2022आईपीएल ऑक्शनदयानिधि मारनसनराइजर्स हैदराबादIPL
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

क्रिकेटईशान किशन ने 'व्हिसल पोडू' कहकर सीएसके प्रशंसकों को किया ट्रोल?, स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा, तुम्हें प्लेऑफ से बाहर कर दिया, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो