लाइव न्यूज़ :

VIDEO: इंदर कुमार की मौत के एक साल बाद वायरल हो रहा उनका 'सुसाइड वीडियो', जानें पूरी हकीकत 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 14, 2018 12:17 IST

वीडियो में इंदर कहते नजर आ रहे हैं,  मैं मुंबई एक्टर बनने आया था लेकिन मैंने बहुत सारी गलतियां की। उन्होंने आगे कहा, कि वह अब सुसाइड कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 14 मई: बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की 28 जुलाई 2017 को मौत हो गई थी। 43 साल के इंदर के मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में था। खबरों के मुताबिक इंदर का निधन 28 जुलाई को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। लेकिन अब एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इंदर ने मरने से कुछ समय पहले ही शूट किया था। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विडियो को देखकर लोग और उनके फैन्स अब यही कह रहे हैं कि उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि आत्महत्या से हुई थी। इस वीडियो में इंदर अपनी जिंदगी का दर्द बयां कर रहे हैं। इंदर की मौत काफी रहस्यमी थी। ऐसा कहा जा रहा था कि उन्हें मौत से पहले ही अपनी मौत का आभास हो चुका था। 

वीडियो में इंदर कहते नजर आ रहे हैं,  मैं मुंबई एक्टर बनने आया था लेकिन मैंने बहुत सारी गलतियां की। उन्होंने आगे कहा, कि वह अब सुसाइड कर रहे हैं। इसके बाद वह वीडियो में रोते हुए और अपने माता पिता से माफी मांगते हुए भी नजर आए। 

वायरल हो रहा ये वीडियो उनका रियल वीडियो नहीं है। बॉलीवुड वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक यह वीडियो रियल नहीं है। यह वीडियो इंदर के किसी शूटिंग का हिस्सा है। इस वीडियो को उनकी मौत के पहले शूट किया गया था। यह वीडियो अचानक यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और इस वजह से लोगों को लग रहा है कि इंदर कुमार ने सुसाइड की किया था। इस वीडियो की सच्चाई बताने के लिए इंदर की पत्नी पल्लवी जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?