लाइव न्यूज़ :

इंदौर के डांसिंग कॉप ने ऑटोरिक्शा चालक को पीटा, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: November 25, 2019 23:57 IST

चश्मदीदों के मुताबिक एमजी रोड स्थित हाईकोर्ट तिराहे पर एक ऑटो चालक गलत दिशा से अपना वाहन लेकर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह, अमेरिका के पॉप स्टार माइकल जैक्सन की तरह "मून वॉक" के लिये सोशल मीडिया पर खासे मशहूर हैं।घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने सिंह की खूब खिंचाई की।

सोशल मीडिया पर "डांसिंग कॉप" के रूप में मशहूर एक यातायात पुलिस कर्मी ने सोमवार को यहां एक ऑटोरिक्शा चालक को बुरी तरह पीट दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। चश्मदीदों के मुताबिक एमजी रोड स्थित हाईकोर्ट तिराहे पर एक ऑटो चालक गलत दिशा से अपना वाहन लेकर आ गया।

वहां तैनात यातायात पुलिस आरक्षक रणजीत सिंह ने उसे रोका और बातचीत के दौरान उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने सिंह की खूब खिंचाई की। उधर, सिंह ने मामले में ऑटो चालक की गलती बताते हुए कहा कि वह यातायात नियम तोड़ते हुए बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

सिंह, अमेरिका के पॉप स्टार माइकल जैक्सन की तरह "मून वॉक" के लिये सोशल मीडिया पर खासे मशहूर हैं। हालांकि, इस नाच के दौरान उनके पैर किसी मंच पर नहीं बल्कि इस भीड़ भरे शहर की बेहद व्यस्त सड़कों पर यातायात नियंत्रित करने के लिये थिरकते हैं।

यहां देखिए वीडियो- https://www.facebook.com/indoremerijaan09/videos/2182050095437843/

टॅग्स :इंदौरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी