लाइव न्यूज़ :

इंदौरः ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती, युवती के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2021 16:56 IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को अधिकारियों को उचित कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में कानूनी कार्रवाई जरूरी है।ट्रैफिक सिग्नल पर ऐसे वीडियो बनाने के चलन को रोका जा सके। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 30 सेकंड का है।

इंदौरः मध्य प्रदेश में इंदौर में एक व्यस्त चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय एक युवती के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को अधिकारियों को उचित कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई जरूरी है ताकि ट्रैफिक सिग्नल पर ऐसे वीडियो बनाने के चलन को रोका जा सके। मिश्रा ने ट्विटर पर कहा कि युवती से संबंधित वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘(ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो बनाने को लेकर) युवती का भाव भले ही कुछ भी रहा हो।

लेकिन उसका तरीका गलत था। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि युवती पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यह चलन न बढ़े।’’ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 30 सेकंड का है।

इसमें काला मास्क, टोपी और काले रंग के कपड़े पहने एक युवती शहर के व्यस्त रसोमा चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय जेबरा क्रॉसिंग पर खड़ी होकर अंग्रेजी गाने ‘लेट मी बी योअर वुमन’ के एक हिस्से पर नाचती दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि युवतियों के बीच इस गाने पर नाचते हुए वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर डालने का चलन बढ़ रहा है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'