लाइव न्यूज़ :

इंदौर में लड़की ने ट्रैफिक सिग्नल पर किया डांस, फिर हुआ कुछ ऐसा, लोगों ने कहा- पब्लिसिटी स्टंट , वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 16, 2021 10:24 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की इंदौक की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर नाचते हुए नजर आ रही थी । ट्रैफिक लाइट रेड होने पर श्रेया कालरा ने नाचना शुरू किया और उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करना था ।

Open in App
ठळक मुद्देमॉडल श्रेया कालरा ने इंदौर की सड़क पर किया डांस ट्रैफिक नियमों का पालन और मास्क पहनने की अपील की पुलिस ने लोगों को ऐसा न करने की चेतावनी दी

इंदौर : सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता है । ऐसे में अब एक इंदौर की एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रैफिक सिग्नल पर बत्ती लाल होने के बाद डांस कर रही थी। डांस वीडियो रसोमा स्क्वायर पर रिकॉर्ड किया गया था, जो इंदौर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है । लड़की का डांस देखने के लिए ट्रैफिक भी रूक गई । ऐसे में भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई । हालांकि लोगों ने इसे पुलिस द्वारा चलाया गया एक अभियान समझ लिया लेकिन बाद में जब लोगों को पूरा माजरा समझ आया , तब सोशल मीडिया पर लोग इस लड़की की आलोचना कर रहे हैं । 

30 सेकंड की क्लिप में मॉडल श्रेया कालरा दोजा कैट के गाने लेट मी बी योर वुमन पर नाचती नजर आई । जैसी ही ट्रैफिक लाइट लाल हुई , उन्होंने नाचना शुरू कर दिया । वहीं कुछ लोग इसका वीडियो भी बनाने लगे और जब तक बत्ती हरी नहीं हुई श्रेया डांस करती रही  । अपने डांस के जरिए उन्होंने लोगों से मास्क पहने रहने की भी अपील की । श्रेया काले कपड़ों में थिरकती नजर आई ।  वीडियो उन अधिकारियों को पसंद नहीं आया जिन्होंने उसे यातायात उल्लंघन के लिए नोटिस दिया था । यातायात विभाग ने युवाओं से सुरक्षित और स्वस्थ रहने की अपील की, वहीं डीएसपी ने युवाओं से मनोरंजन के लिए केवल वही गतिविधियां करने को कहा जिससे दूसरों को या खुद को नुकसान न पहुंचे ।

घटना के बाद, श्रेया कालरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो बनाने के पीछे के मकसद को स्पष्ट किया । उसने यातायात नियमों को तोड़ने से पूरी तरह इनकार किया और कहा कि वह केवल मास्क पहनने और लाल बत्ती पर रुकने के बारे में जागरूकता फैलाना चाहती थी । यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । कालरा ने कहा कि मैं ऐसा करके किसी को प्रभावित नहीं करना चाहती थी । मेरे वीडियो को बहुत गलत तरीके से लिया गया ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो