लाइव न्यूज़ :

इंदौरः परिवार ने नहीं दिया 51,000 रुपये का नेग, ट्रांसजेंडर समूह ने पर्शियन बिल्ली का किया अपहरण, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के अगले दिन लौटाई, जानें क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2023 20:54 IST

द्वारकापुरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सूर्यदेव नगर में रहने वाले अमोघ गडकरी ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रांसजेंडर का एक समूह उनके घर पहुंचा और उनकी भांजी के जन्म की खुशी में उनकी बुजुर्ग मां से 51,000 रुपये का नेग मांगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के परिवार ने अपनी शिकायत वापस ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।ट्रांसजेंडर समूह महिला के घर से उसकी पर्शियन बिल्ली को कथित रूप से अगवा करके अपने साथ ले गया।ट्रांसजेंडर समूह ने गडकरी के परिवार को उनकी पालतू बिल्ली पुलिस की मौजूदगी में लौटा दी है।

इंदौरःइंदौर में मनचाहा नेग नहीं मिलने पर ट्रांसजेंडर के समूह द्वारा एक बुजुर्ग महिला के घर से विदेशी प्रजाति की पालतू बिल्ली को कथित रूप से अगवा किए जाने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आया। घटना को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के अगले दिन ट्रांसजेंडर समूह ने महिला को उसकी पर्शियन बिल्ली लौटा दी।

 

 

इसके बाद महिला के परिवार ने अपनी शिकायत वापस ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। द्वारकापुरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सूर्यदेव नगर में रहने वाले अमोघ गडकरी ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रांसजेंडर का एक समूह उनके घर पहुंचा और उनकी भांजी के जन्म की खुशी में उनकी बुजुर्ग मां से 51,000 रुपये का नेग मांगा।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत में कहा गया था कि यह मांग पूरी नहीं होने पर ट्रांसजेंडर समूह महिला के घर से उसकी पर्शियन बिल्ली को कथित रूप से अगवा करके अपने साथ ले गया। सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) कमल चौहान ने बुधवार को बताया, ‘‘ट्रांसजेंडर समूह ने गडकरी के परिवार को उनकी पालतू बिल्ली पुलिस की मौजूदगी में लौटा दी है।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने लिखकर दिया है कि अब वह इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहता है।’’ उन्होंने बताया कि पालतू बिल्ली के कथित अपहरण की शिकायत पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। शिकायतकर्ता अमोघ गडकरी की बहन रुचिका गडकरी ने बताया, ‘‘ट्रांसजेंडर के समूह ने एक युवक के हाथों द्वारकापुरी पुलिस थाने में बिल्ली भिजवाई। हमें अपनी बिल्ली वापस मिल गई है। हालांकि, बिल्ली को तेज बुखार है और वह बेहद डरी हुई है।"

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?