लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान का 'जबरा' फैन है इंडोनेशिया का ये शख्स, 'मोहब्बतें' फिल्म के गाने का बनाया स्पूफ, हुआ वायरल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 18, 2019 11:24 IST

फथन दासोपांग ने अपने चैनल पर अभी तक सिर्फ 10 वीडियो ही अपलोड किए हैं लेकिन इनका 'कुछ कुछ होता है' वीडियो इतना वायरल हुआ कि इनके अब तक करीब  59,640 सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं।

Open in App

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान न सिर्फ भारतीयों के दिलों पर राज करते हैं बल्कि दूसरे देशों में भी इनके कई फैन्स मौजूद हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंडोनेशिया के एक यूट्यूबर ने शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' के गाने  'हमको हमी से चुरालो' का स्पूफ तैयार किया है। साथ ही इस गाने में हूबहू एक्टिंग करने की कोशिश की है। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। अब तक इस वीडियो पर 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

दरअसल यह यूट्यूबर 'Fathan Dasopang' नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। यह यूट्यूबर अपने अकाउंट पर शाहरुख खाने के खासकर नब्बे के दशक के गानों को शूट करके अपलोड करता है। इससे पहले इस चैनल पर शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के टाइटल ट्रैक का स्पूफ बनाकर अपलोड किया गया था। इस गाने के वायरल होने के बाद ही यह यूट्यूब चैनल लोगों की नजरों में आया। अब तक इस वीडियो पर 4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

फथन ने अपने चैनल पर अभी तक सिर्फ 10 वीडियो ही अपलोड किए हैं लेकिन इनका 'कुछ कुछ होता है' वीडियो इतना वायरल हुआ कि इनके अब तक करीब  59,640 सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं।

फथन ने मोहब्बतें फिल्म के एक सीन का स्पूफ भी बनाकर अपलोड किया है। इसमें अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान की जगह फथन नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

टॅग्स :शाहरुख़ खानइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो