लाइव न्यूज़ :

130 यात्रियों का लगेज दिल्ली में छोड़ तुर्की पहुंची इंडिगो की फ्लाइट, सोशल मीडिया लोगों ने जमकर लगाई क्लास

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 17, 2019 12:25 IST

15 सितंबर 2019 को इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6E 11 के सारे पैसेंजर का लगेज दिल्ली में छूट गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एयरलाइंस की जमकर आलोचना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना को लेकर ट्विटर पर #ShameOnIndiGo ट्रेंड कर रहा है।  एयरलाइंस की इस हरकत से यात्री बेहद नाराज हैं।

इंडिगो एयरलाइंस अपनी एक गलत की वजह से सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हो रहा है। असल में इंडिगो फ्लाइट में बैठे पूरे 130 यात्रियों का लगेज दिल्ली में छोड़ तुर्की इस्तांबुल पहुंच गई। इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6E 11 के सारे पैसेंजर का लगेज दिल्ली में छूट गया था। फ्लाइट ने उड़ान 15 सितंबर 2019 को भरी थी। इस घटना को लेकर ट्विटर पर #ShameOnIndiGo ट्रेंड कर रहा है। 

एक यात्री ने ट्वीट कर बताया कि इस्तांबुल पहुंचने के बाद एयरलाइंस की ओर से हमें एक लैटर दिया गया। जिसमें लिखा हुआ था कि हमारा लेगज दिल्ली में छूट गया है। पत्र में इंडिगो ने यात्री से क्षमा मांगते हुये सामना जल्दी देने की बात कही है। इस ट्विटर यूजर ने इंडिगो एयरलाइंस द्वारा मिली पत्र की तस्वीर भी शेयर किया है। 

एक यात्री ने लिखा कि एक साथ सभी लोगों का सामान छूट जाना इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है। 

वहीं एक महिला ने लिखा है कि लगेज में दवाईयां थी, जो बहुत जरूरी है। जिसका इंडिगो ने रिप्लाई भी किया है। इंडिगो ने लिखा है, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आपका सामान जल्द से जल्द दें। 

एयरलाइंस का कहना है कि उसके स्टाफ सभी यात्रियों का सामान लोड करना ही भूल गए और फ्लाइट बिना सामान लिए उड़ गई। इसके लिए उन्होंने माफी मांगी है। 

एक यूजर ने लिखा अगर यही हाल रहा तो एक दिन इंडिगो खुद की हवा में से उड़ते हुये गायब हो जायेगा।

टॅग्स :इंडिगोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल