लाइव न्यूज़ :

UNSC की बैठक के बाद पाकिस्तानी पत्रकार से 'दोस्ती का हाथ' मिलाकर छा गये अकबरुद्दीन, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 12:55 IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक के बाद अकबरुद्दीन ने मीडिया से बात की। इससे पहले चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भी पत्रकारों से बात की। इसी दौरान जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अकबरुद्दीन से पूछा, 'आप पाकिस्तान के साथ बातचीत कब शुरू करेंगे?'

Open in App

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और प्रतिनिधि अकबरुद्दीन ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पर बंद कमरे में UNSC की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने जवाबों से सबको हैरत में डाल दिया। अकबरुद्दीन ने न केवल धैर्य के साथ तीन पाकिस्तानी और अन्य दूसरे विदेशी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये बल्कि पाकिस्तान के एक पत्रकार से आगे बढ़कर हाथ भी मिलाया। अकबरुद्दीन के इन कदमों की खूब तारीफ हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक के बाद अकबरुद्दीन ने मीडिया से बात की। इससे पहले चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भी पत्रकारों से बात की। इसी दौरान जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अकबरुद्दीन से पूछा, 'आप पाकिस्तान के साथ बातचीत कब शुरू करेंगे?' अकबरुद्दीन यह सवाल सुनते ही खुद आगे बढ़े और पाकिस्तानी पत्रकार से हाथ मिलाते हुए कहा, 'इसकी शुरुआत मुझे आपके पास आकर करने दीजिए।' इसके बाद अकबरुद्दीन ने दो अन्य पाकिस्तानी पत्रकारों से भी हाथ मिलाया। इस दौरान वहां मौजूद पत्रकार और डिप्लोमैट्स की हंसी छूट गई। 

इसके बाद वापस अपने स्थान पर लौटते हुए अकबरुद्दीन ने कहा, 'मुझे आपसे यही कहना है कि हमने पहले ही देस्ती का हाथ आगे बढ़ा दिया है और हम शिमला एग्रीमेंट के साथ हैं। इस पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया क्या है, इसका इंतजार कीजिए।'

इससे पहले पाकिस्तान के एक पत्रकार ने पूछा था कि दोनों देशों के बीच कोई संपर्क क्यों नहीं है और भारत ने बातचीत के आग्रह के बावजूद कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। इस पर अकबरुद्दीन ने कहा, 'बात करने के लिए पहले आतंक बंद कीजिए।'

अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान एक कश्मीर पर बेवजह एक मुद्दा खड़ा करने की कोशिश कर रहा है जबकि जमीनी हकीकत इससे काफी दूर है। अकबरुद्दीन ने कहा, 'सबसे चिंता वाली बात ये है कि एक देश भारत में हिंसा फैलाने के लिए 'जिहाद' शब्द का इस्तेमाल कर रहा है।'

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रपाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत