लाइव न्यूज़ :

वीडियो: अचानक निकले सांप ने महिला का चुराया चप्पल, मुंह में स्लीपर लिए हुए ऐसे गायब हुआ सर्प, यूजर्स ने कहा 'क्राइम मास्टर गोगो'

By आजाद खान | Updated: November 25, 2022 19:49 IST

Open in App

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सांप द्वारा चप्पल उठा ले जाने की खबर सामने आई है। जारी वीडियो में कुछ महिलाओं को सुना जा रहा है जो सांप को भगा रही है, लेकिन वह भागता नहीं है और उन्हें परेशान करता दिख रहा है। 

इस बीच उसके द्वारा महिला की चप्पल ले जाते हुए देखा गया है। ऐसे में जब यह वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक घर में सांप घूसना चाहता है, ऐसे में कैमरे के पीछे से कुछ महिलाएं उसे भगा रही है और हल्ला चिल्ला कर रही है। ऐसे में महिलाओं की आवाज सुनने के बाद भी सांप जब नहीं भागता है तो महिला उसे एक चप्पल से मारती है। 

जैसे ही महिला सांप को चप्पल से मारती है, वह चप्पल को मुंह में दबा लेता है और लेकर आगे बढ़ने लगता है। महिलाएं चिल्लाती रह जाती है कि उनकी चप्पल क्यों ले जा रहे हो लेकिन सांप उसकी बात को सुनता नहीं है और बहुत ही तेजी से चप्पल को मुंह में दबाए हुए वहां से फरार हो जाता है और झाड़ियों में कहीं गुम हो जाता है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) के एक अधिकारी परवीन कस्वां द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि मैं यही सोच रहा हूं कि यह सांप आखिर चप्पल को लेकर क्या करेगा क्योंकि उसके पास तो पैर भी नहीं है। उन्होंने इस वीडियो के लोकेशन के बारे में भी बोलते हुए कहा कि यह घटना कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। 

वहीं इस वीडियो को कल अपलोड किया गया है और अभी तक इसे तीन लाख बार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है जिसे 8900 लाइक्स भी मिल चुके है। ऐसे में वीडियो के देखने के बाद कुछ यूजर्स ने कमेंट भी किया है और लिखा है कि भाषा से यह लगता है यह वीडियो बिहार का है। वहीं एक यूजर ने इस पर बोलते हुए सांप को क्राइम मास्टर गोगो कहा है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल