लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बीच सड़क पर कार के चक्के पर लिपटा मिला विशाल अजगर, ऐसे निकाला गया बाहर, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: September 23, 2020 14:22 IST

मुंबई में एक कार की टायर में फंसे अजगर के रेस्क्यू किए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अजगर को बाहर निकालने के लिए कार के पहिए को हटाना पड़ा। इस दौरान अन्य लोग अजगर को पकड़े रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में कार की टायर में फंसा अजगर, बचाया गया, वीडियो वायरलमुंबई में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की घटना, बीच सड़क पर किया गया अजगर का रेस्क्यू

मुंबई से एक अजगर के रेस्क्यू किए जाने का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है और इसे कई हजार व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल, वीडियो एक भारतीय रॉक पायथन को बचाने का है। ये अजगर गलती से कार के पहियों में फंस गया था। घटना मुंबई में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की है। 

सांप के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल बचाव दल को बुलाया और उस मुक्त किया। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सुशांत ने कैप्शन में लिखा, 'मॉनसून में सांप आपकी कार के पहिए में आ सकते हैं। थोड़ा संभलकर रहें।'

टायर हटाकर अजगर को निकाला गया बाहर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के टायर में एक अजगर लिपटा हुआ है। एक शख्स अजगर के मुंह को पकड़े हुए है। वहीं, दूसरा शख्स कार को उठा रहा है और टायर निकाल रहा है। टायर हटाते ही अजगर को बाहर निकाल लिया गया और फिर उस पर पानी डाला गया। इसके बाद इसे बोरे में रखा गया ताकि सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके।

सुशांत की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 20 हजार बार देखा जा चुका है। वहीं, करीब 300 बार रिट्वीट किया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। वीडियो देखने के बाद कई लोग बचाने वाले लोगों की तारीफ कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, 'इसे पहिए ये बाहर लाने में सफल रहे लोगों के लिए शाबाशी। मुझे अच्छा लगा कि जिस संवेदनशील तरीके से ये इसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यही असली मानवता है।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'हमने उनके रहने की जगहों का अतिक्रमण कर लिया है। वे कहां जाएंगे...।'

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी