स्ट्रीट आर्टिस्ट को नजर अंदाज कर रहे थे लोग, इंडियन ने ऑन द रोड जीता सबका दिल
By वैशाली कुमारी | Published: October 2, 2021 02:31 PM2021-10-02T14:31:53+5:302021-10-02T14:35:54+5:30
वीडियो आजकल वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की पहले ये भारतीय लड़का भी आर्टिस्ट को नजरंदाज कर के आगे बढ़ जाता है। लेकिन कुछ देर बाद वो फिर वापस आता है और कहता है कि मुझे केवल हिन्दी में गाना आता है।
वसुधैव कुटुंबकम् यानी कि सारा संसार एक परिवार है। इसी नारे को अपनी पहचान बनाकर इंडियंस जहां भी जाते हैं छा जाते हैं। भारतीय जहां भी जाते हैं अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं, कुछ ऐसा ही हुआ न्यूयार्क के रहने वाले एक स्ट्रीट आर्टिस्ट रेजीनाल्ड के साथ। रेजीनाल्ड सड़क किनारे खड़े होकर लोगों से उनके साथ गाना गाने की अपील कर रहे थे, उनकी अपील के बावजूद किसी ने उन्हें तवज्जो नहीं दी और सब अपने अपने काम में लगे रहे।
हर कोई जल्दी में था और अपनी दैनिक भागदौड़ की जिंदगी में व्यस्त थे, तभी कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दरअसल हर कोई जल्दबाजी में था इसी बीच वहां एक भारतीय लड़का पहुंचता है। उस भारतीय लड़के ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद वहां सभी उसके फैन हो गए।
इस पूरे घटना का एक वीडियो आजकल वायरल हो है जिसमें देखा जा सकता है की पहले ये भारतीय लड़का भी आर्टिस्ट को नजरंदाज कर के आगे बढ़ जाता है। लेकिन कुछ देर बाद वो फिर वापस आता है और कहता है कि मुझे केवल हिन्दी में गाना आता है।
स्ट्रीट आर्टिस्ट रेजीनाल्ड बाद में उस भारतीय लड़के का नाम पूछते हैं, लड़के ने अपना नाम गौरांग बताया। गौरांग ने दिलबर मेरे गाना शुरू किया, रेजीनाल्ड गौरांग की आवाज से काफी प्रभावित होते हैं और वो उनके साथ गिटार बजाने लगते हैं।
गौरांग ने गाना शुरू किया इसी के साथ रेजीनाल्ड ने अपनी तान छेड़ी। रेजीनाल्ड और गौरांग की जोड़ी ने सभी को काफी प्रभावित किया जिसके बाद आस पास के लोगों ने दोनों की खूब तारीफ की। यूट्यूबर् रेजीनाल्ड ने सोशल मीडिया पर इस पूरे वीडियो को अपलोड किया जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।