लाइव न्यूज़ :

IND VS PAK: पाकिस्तान की विराट हार से मिली इतनी खुशी, चंडीगढ़ के एक परिवार ने मंगवा लिए 70 बिरयानी

By धीरज मिश्रा | Updated: October 15, 2023 11:34 IST

भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में खेले गए मैच में 7 विकेट से हराया। हिटमैन रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 86 रन बनाए। पाकिस्तान की हार से देशभर में दिखा खुशी का मौहाल। पाकिस्तान 191 रन पर ऑलआउट। भारत ने तीन विकेट खोकर 31वें ओवर में मैच जीत लिया।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ के एक परिवार ने मंगवाए 70 बिरयानी पाकिस्तान की विश्वकप में लगातार आठवीं हार पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगाए चौके छक्के

IND VS PAK: विश्व कप 2023 में भारत से पाकिस्तान को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। किक्रेट के इतिहास में यह पाकिस्तान की भारत से लगातार आठवीं हार है। पाकिस्तान किक्रेट टीम की हार से जहां पाकिस्तान में गम का माहौल है। वहीं भारत में खुशी की लहर है।

इस खुशी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक तरफ जहां अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत पाकिस्तान की पीट रहा था। वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ का एक परिवार अलग अंदाज में इसका जश्न मना रहा था। हालांकि पाकिस्तान पर भारत की विराट जीत का जश्न तो देशभर में मनाया गया। लेकिन इस परिवार ने इस जीत का जश्न मनाने के लिए  70 बिरयानी मंगवा ली। इधर, पाकिस्तान हार रहा था और वहीं दूसरी तरफ घर में बैठकर परिवार और उनके रिश्तेदारों ने मिलकर बिरयानी खाई। 

यहां बताते चले कि पाकिस्तान विश्व कप में भारत के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने के लिए पूरे जोश के साथ मैदान में उतरा। लेकिन भारतीय गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों की एक न चली। आखिरी के 50 रन के भीतर  8 बल्लेबाज आउट हुए। फिर क्या था। भारतीय प्रशंसकों को विश्वास हो गया कि अब भारत की जीत पक्की है।

हर मिनट इतनी तदाद में हुई बिरयानी की बुकिंग

पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद लोगों ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप्लिकेशन स्विगी से अपने मनपसंद खाने का ऑर्डर दिया। स्विगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि एक परिवार ने एक बार में 70 बिरयानी का ऑर्डर दिया और इस पोस्ट पर अन्य यूजर के द्वारा तरह तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। स्विगी ने अपने दूसरे पोस्ट में बताया कि भारत पाक मैच के दौरान हर मिनट 250 बिरयानी की बुकिंग हुई।

एशिया कप में भी 62 बिरयानी का मिला ऑर्डर 

श्रीलंका में आयोजित एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस दौरान भारत की जीत से गदगद बेंगलुरु के एक परिवार ने 62  बिरयानी का ऑर्डर दिया था। 

 

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपस्वीगीचंडीगढ़भारतपाकिस्तानरोहित शर्माविराट कोहलीबाबर आजमहार्दिक पंड्या
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो