लाइव न्यूज़ :

मिलिए देश के 5 आईपीएस से, अपनी कविताओं से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं

By धीरज मिश्रा | Updated: November 22, 2023 18:35 IST

india 5 IPS officers: आईपीएस बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में युवा एग्जाम देते हैं। लेकिन पहले प्रारंभिक में कई बाहर होते हैं तो कुछ मुख्य परीक्षा में। इसके बाद कुछ रह जाते हैं तो उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्दे विनय ओम तिवारी साल 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैंसुर्कीति माधव मिश्रा साल 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैंप्रहलाद मीणा साल 2017 में आईपीएस अधिकारी बने

India 5  IPS Officers: आईपीएस बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में युवा एग्जाम देते हैं। लेकिन पहले प्रारंभिक में कई बाहर होते हैं तो कुछ मुख्य परीक्षा में। इसके बाद कुछ रह जाते हैं तो उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू के बाद लिस्ट जारी की जाती है। जिसमें अभ्यार्थी को पता चलता है कि उसका आईपीएस बनने का सपना पूरा हुआ है या नहीं। बहरहाल, आज हम ऐसे पांच आईपीएस अफसरों से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने न बल्कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास की। बल्कि, आज अपनी कविताओं के माध्यम से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

विनय ओम तिवारी

समस्तीपुर (बिहार) के एसपी हैं विनय ओम तिवारी। तिवारी साल 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 193वां स्थान हासिल किया था। उन्हें आईपीएस सर्विस के लिए चुना गया। इससे पहले उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है। तिवारी अपनी कविताओं के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी कविताओं को काफी पसंद किया जाता है। 

सुकीर्ति माधव मिश्रा

सोशल मीडिया पर अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी लेखनी को फैंस के सामने आईपीएस सुर्कीति माधव मिश्रा भी पेश करते रहते हैं। मूलरुप से बिहार के जमुई के रहने वाले सुर्कीति साल 2015 बैच के आईपीएस हैं। वह यूपी में एसपी पद पर तैनात हैं। युवाओं को आईपीएस से प्रेरणा लेने वाली बात है कि उन्होंने एक सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर यहां तक का सफर तय किया। 

प्रह्लाद मीणा

आईपीएस प्रहलाद मीणा साल 2017 में अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास करने में सफल रहे। उन्हें 951वां स्थान मिला। इसके बाद उन्हें ओडिशा कैडर मिला। वह आईपीएस बन कर जहां अपनी मुख्य जिम्मेदारी निभा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपनी कविताओं के माध्यम से वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा में रहते हैं। 

संतोष पटेल डीएसपी

संतोष पटेल मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में डीएसपी पद पर तैनात हैं। उन्होंने 3 अगस्त 2015 को स्टेट परीक्षा के लिए पढ़ाई शुरू की। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने पर भी उन्होंने अपना इरादा नहीं बदला और साल 2016 में परीक्षा पास कर डीएसपी पद के लिए चयनित हुए। संतोष अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर काफी सक्रिय है। वह अकसर समाज हित में किए कार्यों को अपने एकाउंट पर शेयर करते हैं।

टॅग्स :IPSउत्तर प्रदेशबिहारमध्य प्रदेशसोशल मीडियावायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?