लाइव न्यूज़ :

लेह में छोटे से बच्चे ने सीमा पर जा रहे सैनिकों को किया सैल्यूट, तो जवानों ने सिखाया सावधान-विश्राम, देखें वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: October 11, 2020 15:39 IST

लेह के इस बच्चे के वीडियो को ट्विटर पर एक आईएफएस अधिकारी सुधा रामेन ने सबसे पहले साझा किया। इसके बाद यह वीडियो वायरल होने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देलोग बच्चे की सराहना करते हुए कह रहे हैं कि भविष्य का सैनिक है यह बच्चा। पूर्वी लद्दाख में भारत व चीन के सैनिकों के बीत अब भी तनाव की स्थिति जारी है।

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीनभारतीय सेना के बीच अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। एलएसी पर दोनों देशों के बीच जारी तनाव की वजह से लेह से होकर हर रोज भारी संख्या में भारतीय सेनाओं की आवाजाही जारी रहती है। 

इसी दौरान लेह में एक छोटे से बच्चे ने वहां से गुजर रहे सेना के जवानों को सैल्यूट किया। तो खुशी से जवानों ने भी वहां ठहरकर बच्चे को सिखाया कि सावधान व विश्राम कैसे करते हैं।

किसी व्यक्ति ने बच्चे के सैल्यूट करने के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग बच्चे की सराहना करते हुए कह रहे हैं कि भविष्य का सैनिक है यह बच्चा। 

इस वीडियो को ट्विटर पर एक आईएफएस अधिकारी सुधा रामेन ने साझा करते हुए लिखा है कि भावी भारत का एक नवोदित सैनिक। लेह के एक गांव से आए इस बच्चे के वीडियो को देखने के बाद मेरा दिन बन गया।

निलेश कुमार सिंह नाम के एक शख्स ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि इस बच्चे के जज़्बे को दिल से सलाम ।अगर इस तरह की देशभक्ति हर एक बच्चे में जागृत हो जाए तो देश में अमन चैन की एक मिसाल कायम हो सकती है।

एक दूसरे ट्विटर यूजर एन.के वघेला ने इस वीडियो पर जवाब देते हुए लिखा कि वी आर सेफ। साफ ही कि वीडियो में बच्चे के साहस को देखने के बाद वह कहना चाहते हैं कि जब तक देश में ऐसे बच्चे हैं हमें देश की चिंता करने की जरूरत नहीं है, देश का भविष्य सुरक्षित है।

शिवम सिन्हा ने इस वीडियो को जवाब देते हुए लिखा कि इस छोटे लड़के को सलाम। इसे देखने में अपार आनंद मिलता है। भविष्य सैनिक वास्तव में।

टॅग्स :लद्दाखचीनइंडियाभारतीय सेनावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'