लाइव न्यूज़ :

इश्क में पागल दुल्हन सजने के लिए गई ब्यूटी पार्लर, प्रेमी संग हुई फुर्र, बारात लेकर पहुंचे दूल्हे का क्या हुआ, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2024 13:59 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में इश्क में डूबी हुई प्रेमिका शादी के दिन ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग हुई फरार।

Open in App
ठळक मुद्देइश्क में डूबी हुई प्रेमिका शादी के दिन ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग हुई फरारदुल्हन के फरार होने से घर में पसरा मातम, जीवन संगिनी बनाने गया दूल्हा मायूस होकर लौटा दुल्हन के प्रेम के बारे में घरवालों को खबर थी, बावजूद इसके वो उसकी शादी दूसरे शख्स से कर रहे थे

लखनऊ: कहते हैं कि इश्क और मुश्क की आंच बहुत तेज होती है। जी हां, ये प्रेम एक ऐसी बला है, जो कभी-कभी घर को उजाड़ कर रख देती है। तभी तो किसी ने ठीक ही कहा है कि 'इश्क नचाए जिसको यार, वो फिर नाचे बीच बजार"। इश्क का ऐसा ही किस्सा उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आ रहा है। जिसमें इश्क में डूबी प्रेमिका ने न केवल अपनी घर बर्बाद किया, बल्कि उसके इश्क की तपीश है थी एक दूसरा परिवार भी उसकी आंच में झुलस गया।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार कानपुर में एक दुल्हन अपने प्रेमी के इश्क में इस कदर डूबी थी कि शादी के दिन सजने के बहाने वो ब्यूटी पार्लर जाती है और वहां पहले से मौजूद अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो जाती है। नतीजा यह हुआ कि दुल्हन के घर में मातम पसर गया और इश्कदा दुल्हन को अपनी जीवन संगिनी बनाने गया दूल्हा मायूस होकर उसके दर से खाली हाथ लौट आया।

जानकारी के मुताबिक घर की दहलीज से बारात के बैरंग लौटने से आहत दूल्हन के पिता ने अपनी बेटी और उस भगाने वाले प्रेमी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस कानपुर में फरार हुई इस इश्किया जोड़ी को सरगर्मी से तलाश रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरार हुई दुल्हन के घर में मंगलवार यानी 30 जनवरी को विवाह था। यह घटना कानपुर के चौबेपुर गांव की बताई जा रही है। पुलिस को घरवालों से मिली सूचना के मुताबिक विवाह के दिन दुल्हन अपनी राजदार सहेली के साथ तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई। घरवालों ने बताया कि लाल सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर शादी के लिए निकली लेकिन रास्ते में वो कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

जब दुल्हन काफी देर तक विवाह स्थल पर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने ब्यूटी पार्लर में उसके बारे में पूछताछ की। उसक बाद उनके कलेजे पर उस समय बिजली गिरी, जब उन्हें पता चला कि दुल्हन उन्हें गच्चा देकर ब्यूटी पार्लर से घर नहीं बल्कि अपने प्रेमी के रफूचक्कर हो गई है।

इस खबर से दुल्हन का परिवार सन्नाटे में था, लेकिन कुछ ही देर के बाद स्थिति को संभालने के लिए घरवालों ने घटना की जानकारी दूल्हे के परिवार के साथ साझा की।  इस जानकारी को पाकर दुल्हा पक्ष भी मायूस हो गया और बिन दुल्हन बारात मौके से वापस लौट गई।

जानकारी के मुताबिक दुल्हन का परिवार पिछले 25 सालो से लखनऊ में रह रहा था और फरार हुई दुल्हन का प्रेमी भी लखनऊ का रहने वाला था। घरवालों को लड़ती के इश्क की खबर थी, हालांकि, वो लड़की के प्रेमी को नापंसद करते थे। इस संबंध में एसीपी विजय ढुल ने बताया कि फरार हुई दुल्हन पहले से ही फोन पर लड़के के संपर्क में थी और परिवार की इच्छा के मुताबिक अपनी शादी तय किये जाने के खिलाफ थी।

इस बीच, दूल्हे का परिवार भी दुल्हन के फरार होने से सकते में है। दुल्हा पक्ष का कहना है कि जब उन्हें अपनी बेटी के इश्क के बारे में पता था तो उन्हें शादी के लिए संपर्क नहीं करना चाहिए था। अगर दुल्हन का परिवार अपनी बेटी को समझ जाते तो शायद उनकी इतनी फजीहत नहीं होती। 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी