लाइव न्यूज़ :

तीसरी बार भी टूट जाती महिला की शादी, अगर सही समय पर ना आती पुलिस

By वैशाली कुमारी | Updated: September 6, 2021 13:25 IST

लाइडिया फ्लेचर की शादी इंग्लैंड के ही एक व्यक्ति के साथ होनी थी, लेकिन महामारी के कारण दो बार उनकी शादी टालनी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देलाइडिया और उनके परिजन सही वक्त पर चर्च पहुंचेशादी के बाद कपल ने पुलिस कर्मियों का शुक्रिया अदा किया

जरा सोचिए आपको कहीं जरूरी काम से जाना हो और ऐन मौके पर कुछ ऐसा हो जाए कि पहुंचना मुश्किल हो जाए। सोच के देखिए, चलिए और किसी काम को टाला जा सकता है मगर शादी को टालना तो मुश्किल है ना,और वो भी तब जब पहले भी दो बार शादी टल चुकी हो।

कुछ ऐसा ही हुआ इंग्लैंड कि रहने वाली लाइडिया फ्लेचर के साथ, महामारी के चलते फ्लेचर दो बार दुल्हन बनते बनते रह गईं थीं, तीसरी बार भी शादी टलने की नौबत आ गई थी लेकिन वो तो भला हो नॉर्थ वेल्स पुलिस इंस्पेक्टर मैट गेडड्स का जिन्होंने सही समय पर आके उन्हें अपनी कार में लिफ्ट दी और उन्हें उनके दूल्हे तक पहुंचाया।

क्यों टली थी शादी?

दरअसल लाइडिया फ्लेचर की शादी इंग्लैंड के ही एक व्यक्ति के साथ होनी थी, लेकिन महामारी के कारण दो बार उनकी शादी टालनी पड़ी। तीसरी बार जब शादी की तारीख तय की गई तो लाइडिया फ्लेचर अपने माता पिता के साथ चर्च जा रही थीं। चर्च जाते समय रास्ते में अचानक उनकी कार खराब हो गई और एक बार फिर उनकी शादी होने की उम्मीद बिखरने लगी।

पुलिस वालों ने कैसे की मदद?

लाइडिया फ्लेचर अपने पैरेंट्स के साथ चर्च जा रही थी, जहां उनको अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करनी थी। दो बार शादी टलने के चलते अबकी बार खुशी और ज्यादा थी। लेकिन इन खुशियों पर ब्रेक लगा जब इनकी कार बीच रास्ते में ही खराब हो गई।

दूर का सफर और रास्ते के ट्रैफिक ने लाइडिया फ्लेचर की उम्मीदों को तोड़ना शुरू कर दिया था। लाइडिया को लगा कहीं तीसरी बार भी शादी को टालना ना पड़ जाए, तभी पुलिस इंस्पेक्टर मैट गेडड्स इन सबके लिए फरिश्ता बनकर सामने आए और सबको अपनी कार में बैठकर चर्च तक पहुंचाया।

लाइडिया और उनके परिजन सही वक्त पर चर्च पहुंचे और सभी की मौजूदगी में शादी का कार्यक्रम पूरा हुआ। शादी के बाद कपल ने पुलिस कर्मियों का शुक्रिया अदा किया और उन्हें सही समय पर चर्च पहुंचाने के लिए धन्यवाद कहा।

टॅग्स :इंग्लैंडवायरल वीडियोचर्च
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो