लाइव न्यूज़ :

जिंदा रहे प्यार इसलिए पत्नी ने बनवा दिया पति का मंदिर, रोज करती है पूजा

By वैशाली कुमारी | Updated: August 13, 2021 13:36 IST

पद्मावती ने अपने दिवंगत पति के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करने के लिए एक भव्य मंदिर बनवाया है। जिसमे वह रोज नियमित पूजा करती है और ईश्वर से अपने प्यार को बनाए रखने कि प्रार्थना करती है। 

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मंदिर संगमरमर से बना हैचार साल पहले एक दुर्घटना में पद्मावती के पति की जान चली गई थीपद्मावती ने उनका एक भव्य मंदिर बनवाया और तब से आजतक नियमित पूजा करती हैं

आंध्र प्रदेश, प्यार इस दुनियां की सबसे पवित्र भावना है, प्यार किसी से भी हो सकता है और कहीं भी हो सकता है। कुछ लोग समय के साथ इसे भूल जाते हैं तो कुछ अपने साथी के मरने के बाद भी इसे जिंदा रखते हैं। ये तो हम सब जानते हैं कि इंसान मंदिर बनवाता है और उसमें अपने भगवान को बैठा के उसकी पूजा करता है। मगर आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपने दिवंगत पति के सम्मान और उसके प्रति अपने प्यार के चलते एक मंदिर बनवा दिया।

आंध्रप्रदेश के पोडिली मंडल रहने वाली पद्मावती ने अपने दिवंगत पति के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करने के लिए एक भव्य मंदिर बनवाया है। जिसमे वह रोज नियमित पूजा करती है और ईश्वर से अपने प्यार को बनाए रखने कि प्रार्थना करती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मंदिर संगमरमर से बना है जिसमें पद्मावती के पति प्रकाशम अंकिरेद्दी की मूर्ति स्थापित है। आंध्रप्रदेश के निम्मावरम गांव की रहने वाली पद्मावती एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पद्मावती ने अपनी मां को अक्सर उनके पिता कि पूजा करते देखा था। शायद इन्हीं सब वजहों से उन्होंने भी अपने पति के लिए ये करने का फैसला किया।

इसलिए बनवाया  पद्मावती ने मंदिर 

चार साल पहले एक दुर्घटना में पद्मावती के पति की जान चली गई जिसके बाद उनकी जिंदगी में अंधेरा छा गया और मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बच्चों और परिवार को संभाला। पद्मावती के अनुसार उनके पति के मृत्यु के कुछ दिनों बाद वो उनके सपने में आए और अपनी मंदिर बनवाने की इच्छा जाहिर कि। उनकी इच्छा के अनुसार पद्मावती ने उनका एक भव्य मंदिर बनवाया और तब से आजतक नियमित पूजा करती हैं।

खास मौकों पर गरीबों को कराते हैं भोजन

पद्मावती बताती हैं कि उनके पति अंकिरेद्दी के जन्मदिन समेत तमाम खास मौकों पर वह पूजा पाठ करवाती हैं और उनकी मूर्ति का अभिषेक करती हैं। उनके जन्मदिन पर अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन करवाया जाता है और आर्थिक सहायता भी की जाती है। उनके इस काम में उनका बेटा शिवशंकर और पति के दोस्त और तिरुपति रेद्दे सहयोग देते हैं। बेटे शिव का कहना है कि वह बहुत भाग्यशाली है कि उन्हें ऐसे माता पिता मिले।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशवायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?