लाइव न्यूज़ :

गूगल सर्च से खुल गया बॉयफ्रेंड का बड़ा राज, सच्चाई जान हैरान रह गई महिला, जानें पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: August 10, 2021 13:04 IST

प्रिज वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के नाम को गूगल किया, तो पता चला कि वो इस साल जनवरी में एक बच्चे का पिता बन चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एक महिला ने गूगल सर्च पर अपने बॉयफ्रेंड का नाम डाला तो वो हैरान रह गई।महिली को पता चला कि इस साल जनवरी में वो एक बच्चे का पिता बन चुका है। बॉयफ्रेंड कई दिनों से दे रहा था महिला को धोखा, टिकटॉक पर महिला ने बताई पूरी कहानी

अमेरिका में एक महिला ने एक साल से भी ज्यादा समय से रह रहे अपने बॉयफ्रेंड के नाम पर गूगल सर्च किया तो , उसे  पता चला कि वो उसे धोखा दे रहा है। TikTok पर वीडियो शेयर करने वाली प्रिज  @priscilluhhbaby  का कहना है कि वो और उसका बॉयफ्रेंड करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे थे, फिर उन्होंने एक साथ छुट्टी पर जाने का फैसला किया। 

छुट्टियों के दौरान उसके प्रेमी ने दावा किया उसने अपना फोन खो दिया है। साथ ही उसने ये भी बताया था कि वह सोशल मीडिया पर नहीं है। नतीजतन छुट्टी से लौटने के बाद कई दिनों तक दोनों का संपर्क टूटा रहा। इसके बाद जो हुआ, उसे प्रिज ने अपने एक टिकटॉक वीडियो में शेयर किया है, जिसे 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गूगल सर्च से खुला बॉयफ्रेंड का राज

प्रिज वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के नाम को गूगल पर सर्च किया। गूगल पर नाम डालते ही तो पता चला कि वो इस साल जनवरी में एक बच्चे का पिता बन चुका है। प्रिज के अनुसार गूगल पर सर्च से पता चला कि पास के एक शहर में उसका नाम एक बच्चे के पिता के नाम पर दर्ज है।

वह वीडियो में आगे बताती हैं कि पहले तो उन्होंने सोचा कि उसी नाम का यह कोई दूसरा व्यक्ति  हो सकता है लेकिन फिर इसके बारे में और पता किया। उन्होंने कहा, 'मैंने उसका इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट खोज निकाला। फिर जब मैंने उसकी वहां से निकाली गुई एक तस्वीर उसे भेजी, तो उसने मुझे ब्लॉक कर दिया।'

वीडियो में प्रिज बताती हैं कि वह उस बच्चे की मां से मिली और दोनों ने एक-दूसरे से इस विषय पर बातें की। उन्हें फिर पता चला कि वह उसी समय उन दोनों को एकसाथ डेट कर रहा था। दिलचस्प ये भी रहा कि इतनी जानकारी सामने आने के बाद प्रिज और उस महिला ने उससे संबंध कायम रखे। बाद में प्रिज गर्भवती भी हो गईं।

एक और वीडियो में प्रिज का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ इतने प्यार में थी कि उन्होने अपना सारा जीवन उसके साथ बिताने का फैसला कर लिया था लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ उसके साथ उनका "पूरा रिश्ता झूठ था"।

प्रिज ने आगे कहा, 'उसने मुझसे इतने झूठ बोले हैं कि मैं बहुत उदास हूं। उसने मुझे मेरी जिंदगी के अंधेरे से निकाला था और अब उसने मुझे फिर वहीं छोड़ दिया।' प्रिज कहती हैं कि अब वह जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोटिक टॉकइंटरनेटसोशल मीडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?