लाइव न्यूज़ :

'इमरान खान नहीं सुधरेंगे, पुरानी आदत है', भारत को नीचा दिखाने के चक्कर में दुनिया भर में ट्रोल हुए पाक पीएम, पक्ष-विपक्ष जानें किसने क्या कहा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 4, 2020 09:34 IST

पाकिस्तान की ओर भारत के नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर लगातार हमलावर ट्वीट किए जा रहे हैं। पाकिस्तान के कई सांसद और मंत्री सीएए को लेकर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार की ओलचना कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे विदेश मंत्रालय ने इस फेक वीडियो को जारी करने पर इमरान खान की आलोचना की जिसके बाद इमरान खान ने ट्वीट हटा दिया है। कांग्रेस छोड़ शिवसेना में गईं नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मामले पर इमरान खान की आलोचना की है। 

पाकिस्तान की ओर से भारत को नीचा दिखाने का प्रयास हमेशा से किया जा रहा है। बीते दिन (3 जनवरी) प्रधानमंत्री इमरान खान ने बांग्लादेश के सात साल पुराने वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताकर ट्वीट किया था। इमरान खान ने उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के साथ पुलिस की कथित ज्यादती के नाम पर जो वीडियो पोस्ट किया वह फर्जी निकला। इमरान ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 'भारत में पुलिस हिंसा' का हवाला देते हुए तीन वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किए थे। उन्होंने लिखा, 'मोदी सरकार के जातीय सफाए के तहत भारतीय पुलिस मुसलमानों पर हमला करते हुए।'' लेकिन जैसे ही उनको पता चला कि ये वीडियो फेक हैं, उन्होंने डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। फेक न्यूज फैलाने के आरोप को लेकर इमरान खान पूरी दुनिया में ट्रोल हो रहे हैं।

भारत में सत्ता के पक्ष या विपक्ष में रहने वाले हर लोगों ने इमरान खान की आलोचना की है। आइए जानें किसने क्या कहा? 

- यूपी पुलिस का ट्वीट 

यूपी पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं है। यह मई 2013 में बांग्लादेश के ढाका की घटना का है। वीडियो में इमरान ने पुलिस के जिन जवानों को उत्तर प्रदेश का बताया, उनकी वर्दी पर आरएबी लिखा हुआ है। आरएबी (रैपिड एक्शन बटैलियन) बांग्लादेश पुलिस की आतंकरोधी इकाई है।

- यूएन में भारत के राजदूत अकबरुद्दीन ने पाक पीएम को दिया जवाब 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने इमराम खान के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि वह हमेशा से ऐसा करते आए हैं। पाकिस्तान की ओर से बार-बार ऐसा ही किया जाता है।

- विदेश मंत्रालय ने इस फेक वीडियो को जारी करने पर इमरान खान की आलोचना की जिसके बाद इमरान खान ने ट्वीट हटा दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इसे फेक न्यूज बताया। 

कांग्रेस छोड़ शिवसेना में गईं नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मामले पर इमरान खान की आलोचना की है। 

पढ़ें और लोगों ने क्या कहा? 

बता दें कि पाकिस्तान की ओर भारत के नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर लगातार हमलावर ट्वीट किए जा रहे हैं। पाकिस्तान के कई सांसद और मंत्री सीएए को लेकर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार की ओलचना कर रहे हैं। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानउत्तर प्रदेशप्रियंका चतुर्वेदीट्विटरट्रोलTroll
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो