लाइव न्यूज़ :

Video: इमरान खान के समर्थकों ने कोर कमांडर के घर तोड़फोड़ कर चुरा लिए मोर, कहा- नागिरकों के पैसे से खरीदा गया था पंक्षी

By आजाद खान | Updated: May 10, 2023 10:41 IST

मंगलवार को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के कई हिस्सों में उनके समर्थक सड़कों पर उतर गए थे जिसे देखते हुए पूरे देश में धारा 144 लागू कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश में तनाव बढ़ा हुआ है। पड़ोसी देश के कई हिस्सों में इस गिरफ्तारी को लेकर हिंसक झड़प भी हुई है। यही नहीं लाहौर में कोर कमांडर के घर पर तोड़फोड़ भी की गई है और सामान भी चुराया गया है।

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी से भड़के समर्थकों ने लाहौर में कोर कमांडर के घर में जमकर तोड़फोड़ की है और वहां पर रखे गए सामानों की लूट की है। आरोप है कि खान के समर्थकों ने कोर कमांडर के घर से मोर समेत कई और सामान को लूटे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो एक समाचार चैनल ने चलाया है। 

वीडियो में लोगों को लूटपाट के सामान को घर ले जाते हुए देखा गया है। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले इमरान खान ने यह आरोप लगाय है कि कथित तौर पर पाक सेना उनकी हत्या कराना चाहती है। 

क्या दिखा वीडियो में 

एक समाचार चैनल द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि कथित तौर पर इमरान खान के समर्थक अपने हाथों में मोर पंक्षी को पकड़े हुए है। ऐसे में  वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) उर्दू के रिपोर्टर ने जब उस समर्थक से यह पूछा कि आप इसे कहां से लाए है तो उसने बताया कि वे इसे कोर कमांडर के घर से लाया है। यह पूछे जाने पर कि उसने ऐसा क्यों किया है, समर्थक जवाब देते हुए वे इस पंक्षी को वहां से इसलिए उठा लाया है क्योंकि ये "नागरिकों के पैसे (आवाम का पैसा)" से खरीदा गया था।

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने इमारत पर पथराव भी किया था और उसमें मौजूद सामानों को लूट लिया था और बाद में फिर घर को आग लगा दिया था। यही नहीं कोर कमांडर के घर के बाहर प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाकर्मियों को यह भी कहते हुए सुना गया है कि "कहा था इमरान खान को ना छेड़ना।"

भ्रष्टाचार रोधी एजेंसियों की हिरासत में 'चार-पांच' दिन रह सकते है इमरान खान-रिपोर्ट

भ्रष्टाचार के एक मामले में मंगलवार को नाटकीय रूप से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘‘चार से पांच दिन’’ के लिए देश की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की हिरासत में रखा जा सकता है और उन्हें एक जवाबदेही अदालत के समक्ष पेश किए जाने की संभावना है। मीडिया में जारी एक खबर में बुधवार को यह दावा किया गया है। 

बता दें कि इमरान को मंगलवार को देश के अर्धसैनिक बलों ने उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे। इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के समर्थकों ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किए। इमरान की पार्टी ने दावा दिया है कि सुरक्षा बलों और पीटीआई के बीच हिंसक झड़पों में देश के विभिन्न हिस्सों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए है।

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :अजब गजबपाकिस्तानइमरान खानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो