लाइव न्यूज़ :

ICC World Cup 2023 के टॉप 10 कैप्टन के साथ द ग्रेट खली की फोटो क्यों हो रही वायरल? सोशल मीडिया पर अतरंगी कमेंट्स की आई बाढ़

By अंजली चौहान | Updated: October 5, 2023 14:41 IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदाबाद में कैप्टन डे कार्यक्रम में भाग लिया और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप फोटोशूट में भाग लिया जहां उनकी मुलाकात द ग्रेट खली से हुई।

Open in App

ICC World Cup 2023: क्रिकेट टूर्नामेंट आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है और सभी 10 टीमें रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार हैं। आज वर्ल्ड कप का कारवां इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के शानदार मैच से शुरू होगा जिस पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई है।

मैच से पहले आज अहमदाबाद में कैप्टन डे का आयोजन किया गया जिसमें सभी 10 देशों की टीमों के कप्तान शामिल हुए। इन कप्तानों की तस्वीरें भी सोशल  मीडिया पर वायरल हो रही है लेकिन इसमें सबसे दिलचस्प बात कुछ और है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

दरअसल, इन 10 कप्तानों के अलावा इस तस्वीर में द ग्रेट खली भी मौजूद हैं। उन्होंने सभी कप्तानों से मुलाकात की और बातचीत भी की। खली ने रोहित शर्मा के साथ हाथ मिलाया और साथ ही जोस बटलर, पैट कमिंस, बाबर आजम सभी कप्तानों से मुलाकात की। इस दौरान पैट कमिंस ने खली को उनके साइज की बड़ी सी जर्सी भी गिफ्ट की। 

इस दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद से यूजर्स और क्रिकेट फैन्स के बीच कमेंट्स करने की होड़ मच गई है। कई यूजर्स ने तो मीम्स बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में एक्स पर एक यूजर ने रोहित और खली की हाथ मिलाने वाली फोटो पर कमेंट किया, "ओ भाई भाई...हाथ न दबा देना रोहित को अभी इसी हाथ से छक्के मारने हैं।" एक अन्य ने मजकियां अंदाज में कहा कि लंबू और छोटू की जोड़ी। ऐसे ही कई और कमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपरोहित शर्माआईसीसीखली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो