लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग शख्स के साथ जमीन पर बैठकर आईएएस अधिकारी ने की बातचीत, लोगों ने की खूब तारीफ

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 22, 2021 20:12 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक आईएएस की तस्वीर वायरल हो रही है , जिसमें वह एक जमीन पर एक बुजुर्ग के साथ बड़ी आत्मीयता से बातचीत करते नजर आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्ग के साथ जमीन पर बैठकर बात करते नजर आए आईएएसअधिकारी ने कहा- तज़ुर्बा है मेरा मिट्टी की पकड़ मजबूत हैलोगों ने आईएएस की सोशल मीडिया पर की तारीफ

मुंबई : सोशल मीडिया पर ऐसे तो कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल होती रहती है लेकिन कुछ तस्वीरें आपको दिल को छू जाती है और ये तस्वीरें आपको असल जीवन में भी प्रेरणा देती है । इन दिनों एक आईएएस अधिकारी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह बड़ी आत्मीयता के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं । 

इस तस्वीर में नजर आ रहे बुजुर्ग के साथ जो शख्स दिखाई दे रहे हैं, वो एक आईएएस अधिकारी हैं. हम यकीन के साथ कह सकते हैं कि आपको ये पिक्चर्स बेहद पसंद आ रही होगी । आईएएस अधिकारी की ये फोटो सादगी और संस्कार की मिसाल पेश करती है ।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वो अपनी इनोवा कार से बाहर आकर एक बुजुर्ग के साथ ज़मीन पर बैठकर मज़े से बातें कर रहे हैं जबकि उनके साथ जो बॉडीगार्ड थे वो कार के अंदर ही बैठे हैं और गाड़ी से ही दोनों को बातें करते हुए देख रहे हैं । सोशल मीडिया पर शेयर की गई ये तस्वीर आईएएस रमेश घोलप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके फैन हो गए हैं ।

फोटो को शेयर करते हुए आईएएस अधिकारी रमेश घोलप ने कैप्शन में लिखा, ‘तज़ुर्बा है मेरा मिट्टी की पकड़ मजबूत होती है, संगमरमर पर तो हमने पाँव फिसलते देखे हैं ।’ फोटो पर अबतक करीब 4 हजार लाइक्स आ चुके हैं । लोग तस्वीरों पर जमकर कमेंटस कर रहे हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोIAS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो