लाइव न्यूज़ :

स्टेडियम के दुरुपयोग में IAS दंपति का हुआ तबादला, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पूछा कुत्ता कहां जाएगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2022 16:07 IST

केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक त्वरित कार्रवाई करते हुए आईएएस दंपति संजीव खिरवार और अनु दुग्गा का ट्रांसफर क्रमशः लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के लिए कर दिया। ऐसे में अब आईएएस दंपति को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ट्विटर पर यूजर्स अब आईएएस दंपति के कुत्ते को लेकर तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर यूजर्स अब आईएएस दंपति के कुत्ते को लेकर तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं। खिरवार और उनकी पत्नी द्वारा त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं का दुरुपयोग किए जाने से संबंधित खबरों पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी थी। 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक त्वरित कार्रवाई करते हुए आईएएस दंपति संजीव खिरवार और अनु दुग्गा का ट्रांसफर क्रमशः लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के लिए कर दिया। यह कदम मीडिया में आईं इन खबरों के बाद उठाया गया कि संबंधित अधिकारियों ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया। वहीं, अब आईएएस दंपति को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

दरअसल, ट्विटर पर यूजर्स अब आईएएस दंपति के कुत्ते को लेकर तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं। बता दें कि गृह मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि एजीएमयूटी कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी खिरवार को तत्काल प्रभाव से लद्दाख और उनकी पत्नी को अरुणाचल प्रदेश स्थानांतरित कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, खिरवार और उनकी पत्नी द्वारा त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं का दुरुपयोग किए जाने से संबंधित खबरों पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी थी। 

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने शाम को तथ्यात्मक स्थिति पर गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद मंत्रालय ने उनके तबादले का आदेश दिया। सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खिरवार वर्तमान में दिल्ली में प्रधान सचिव (राजस्व) के पद पर तैनात हैं। मीडिया में आई खबर में दावा किया गया था कि त्यागराज स्टेडियम को खेल गतिविधियों के लिए सामान्य समय से पहले बंद कर दिया जाता है ताकि खिरवार अपने कुत्ते को घुमा सकें।

देखें ट्विटर पर यूजर्स के ट्वीट

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :IASअरुणाचल प्रदेशArunachal Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी