लाइव न्यूज़ :

IAS चंद्रकला ने शेयर की कविता, लिखा- ‘छुओ ना मेरी हस्ती को, फूंक दूंगी तेरी बस्ती को’

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 12, 2019 20:39 IST

चंद्रकला ने अपने लिंक्ड-इन अकाउंट पर एक कविता पोस्ट की है, जिसके जरिए इस मामले पर उन्होंने तंज कसा है। चंद्रकला इसमें लिखती हैं, ‘छुओ ना मेरी हस्ती को, फूंक दूंगी तेरी बस्ती को’...

Open in App

सीबीआई ने जनवरी के पहले हफ्ते में बी चंद्रकला के लखनऊ स्थित घर पर छापामेरी की। छापे के बाद सीबीआई ने दावा किया कि चंद्रकला के घर से अहम दस्तावेज जब्त हुए। इसके अलावा चंद्रकला पर हमीरपुर में कलेक्टर रहते अवैध खनन और साल 2012 में पहचान के लोगों को खनन पट्टे देने का आरोप लगाया। नियम के मुताबिक ये पट्टे ई-टेंडर के जरिए देने जाने चाहिए थे।

इसके मामले के बाद चंद्रकला ने अपने लिंक्ड-इन अकाउंट पर एक कविता पोस्ट की है, जिसके जरिए इस मामले पर उन्होंने तंज कसा है। चंद्रकला इसमें लिखती हैं, ‘छुओ ना मेरी हस्ती को, फूंक दूंगी तेरी बस्ती को’...

चंद्रकला लिखती हैं-

"ईमान"

हम वो पत्थर हैं, जो मौजों के हौसले को तोड़ते हैं,नाविक हैं, जनाब! समंदर के सीने को चीरते हैं।।

लहरों के खेल हम खूब समझते हैं,तुम उठते हो, गिरते हो,आते हो, जाते हो,हम तो डटे रहते हैं।।

तुम्हें तलब होगी चंद झोंको की ,मेरा ईमान, मुक्कमल तूफान है,जिस दिन बह चलूंगी, तबीयत से,कई पाप के दरख्त, गिर पड़ेंगे,

तेरी तो बस, तिनके भर दुकान है।। 

झूठे और बेईमानों के लिए...

"तूफान हूं मैं"

"छुओ ना मेरी हस्ती को,फूंक दूंगी, तेरी बस्तो को।।"

प्रशासनिक गलियारों का जाना-माना चेहरा हैं चंद्रकला: उत्तर प्रदेश कैडर की 2008 बैच की आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला प्रशासनिक गलियारों के लिए बेहद जाना-माना नाम हैं। उन्हें नौकरी करते हुए भले ही 10 साल हुए हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में किसी तरह की कमी नहीं है। चंद्रकला की सोशल मीडिया पर किसी स्टार जैसी छवि है।

फेसबुक पर फॉलोअर्स योगी-अखिलेश से ज्यादा: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ज्यादा फॉलोअर्स चंद्रकला के हैं। चंद्रकला के फेसबुक पेज पर 85 लाख, वहीं योगी के 55 लाख और अखिलेश के 68 लाख फॉलोअर्स हैं।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो