लाइव न्यूज़ :

VIRAL VIDEO: बरसात में 'तैरती बिरयानी' को देख दंग रह गए हैदराबादी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए दिलचस्प प्रतिक्रियाएं

By आजाद खान | Updated: August 1, 2022 13:53 IST

इस वीडियो पर मजे लेते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, 'किसीको जब अपना बिरयानी ऑर्डर नहीं मिला होगा तो वो निस्संदेह ही खुश होगा।'

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में बिरयानी समेत उसका बर्तन भी पानी के तेज बहाव में बहते देखा जा रहा है। 13 सिकेन्ड के इस वीडियो को वहां मौजूद एक शख्स ने बनाया है। बिरयानी को ऐसे बहते हुए देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे है।

हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बहते पानी में बर्तन के साथ बिरयानी भी बह रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में जो बिरयानी पानी में बह रहा है वह वहां के मशहूर होटल की बिरयानी है। वहीं इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। 

दरअसल, बताया यह जा रहा है कि यह बिरयानी 'अदिबा होटल' का है जो तेज पानी में बह गया है। उधर, पानी में बह रहे बिरयानी को देखकर लोग सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे है। 

क्या दिखा है वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हैदराबाद के नवाब साहब कुंता इलाके के 'अदिबा होटल' का है। वीडियो में यह देखा गया है कि बर्तन के साथ बिरयानी भी तेज पानी के बहाव में बहते जा रहा है। इस वीडियो को होटल के पास मौजूद एक शख्स ने बनाया है जो अब जाकर वायरल हो रहा है। 

13 सिकेन्ड के इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि कैसे एक भूरे रंग के बर्तन के ऊपर एक काला बर्तन जिसमें बिरयानी है, तैरते हुए होटल से दूर जा रहा है। हालांकि वीडियो में यह नहीं देखा जा सका है कि बर्तन के साथ बिरयानी सच में बह गया है या होटल के स्टॉफ ने उसे बचा लिया था। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए खूब मजे

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे है। ऐसे में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'किसीको जब अपना बिरयानी ऑर्डर नहीं मिला होगा तो वो निस्संदेह ही खुश होगा।'

वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'और जब यह किसी के घर पहुंचेगा तो वो बहुत ही खुश होगा।” एक और यूजर ने इस पर अपनी राय दी है। उसने लिखा है, "क्या यह होम डिलीवरी का नवीनतम तरीका है?" एक अन्य यूजर ने इसे 'द ग्रेट एस्केप' भी करार दिया है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोहैदराबादबिरयानीतेलंगानासोशल मीडियामानसून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'