लाइव न्यूज़ :

Sai Baba Temple: हैदराबादी भक्त ने शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दिया 4 किलो का सोना दान, कीमत जानकर हौरान रह जाएंगे आप

By आजाद खान | Updated: May 18, 2022 17:24 IST

इससे पहले 2007 में जब मंदिर के सिंहासन को बनाने की बात हुई थी तब एक हैदराबाद के एक भक्त ने साईं बाबा मंदिर के लिए 94 किलोग्राम के स्वर्ण के सिंहासन को दान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाईं बाबा मंदिर में दो करोड़ का झल्ला दान देने की खबर सामने आई है। यह दान दक्षिण भारत के एक भक्त ने दी है। यह झल्ला चार किलो का है।

मुंबई:हैदराबाद में रहने वाले एक भक्त ने महाराष्ट्र के शिरडी शहर में स्थित प्रसिद्ध साईंबाबा मंदिर (Sai Baba Temple) में सोने से बना एक चौड़ा छल्ला (बैंड) दान किया है। बताया जाता है कि इस झल्ला की कीमत दो करोड़ है। मंदिर न्यास की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भाग्यश्री बानायत ने बताया कि भक्त पार्थसारथी रेड्डी 2016 में साईंबाबा की मूर्ति के सिंहासन के लिए स्वर्ण का एक बैंड दान करना चाहते थे, लेकिन तब जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। 

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से प्रक्रिया में देरी हुई। ऐसे में यह दक्षिण भारत भक्त की इच्छा पूरी हुई और आज वे दान देने में सफल रहे। इस झल्ला की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

4 किलो का है यह झल्ला

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण भारत के एक भक्त ने साईं बाबा मंदिर (Sai Baba Temple) में चार किलोग्राम वजन की एक झल्ला को दान दिया है। इस भक्त का नाम पार्थसारथी रेड्डी है। बताया जा रहा है कि पार्थसारथी रेड्डी 2016 से साईं बाबा के मंदिर में झल्ला को दान करना चाह रहे थे, लेकिन तब इसे दान करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। 

इसलिए वह उस समय दान नहीं दे पाए थे। इसके बाद कोरोना काल शुरू हो गया था जिसमें भी उन्होंने कोशिश की थी कि दान की प्रक्रिया पूरी हो जाए। लेकिन इस बार भी नहीं हुआ और उन्हें इन्तेजार करना पड़ा था। अंत में जाकर आज पार्थसारथी रेड्डी की कामना पूरी हुई और वह मंदिर में झल्ला को दान दे पाए है। 

2007 में भी ऐसे ही 94 किलो सोना मिला था मंदिर को

आपको बता दें कि 2007 में जब मंदिर के सिंहासन को बनाने की बात हुई थी तब एक हैदराबाद के एक भक्त ने साईं बाबा मंदिर के लिए 94 किलोग्राम के स्वर्ण के सिंहासन को दान किया था। इसके बाद से साईं बाबा मंदिर में स्वर्ण सिंहासन देखने को मिलता है। 

टॅग्स :Shirdiहैदराबादसोने का भावसोशल मीडियामहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो