लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः दहेज में ‘पुराना’ फर्नीचर देख शादी के दिन दुल्हन के घर नहीं आया दूल्हा, जानें क्या है पूरा माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2023 11:38 IST

पुलिस ने कहा कि बस चालक के तौर पर काम करने वाले दूल्हा रविवार को होने वाली शादी में नहीं आया, जिसके बाद दुल्हन के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदूल्हे के माता-पिता ने दुर्व्यवहार किया। दूल्हा समारोह में नहीं आया।सभी रिश्तेदारों एवं मेहमानों को आमंत्रित किया था।

हैदराबादः दुल्हन के परिवार की तरफ से दहेज में कथित तौर पर ‘पुराना’ फर्नीचर दिए जाने नाराज एक व्यक्ति ने अपनी शादी तोड़ दी। पुलिस ने कहा कि बस चालक के तौर पर काम करने वाले दूल्हा रविवार को होने वाली शादी में नहीं आया, जिसके बाद दुल्हन के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

दुल्हन के पिता ने संवाददाताओं को बताया कि जब वह उनके घर गया तो दूल्हे के माता-पिता ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। लड़की के पिता ने कहा, “उन्होंने कहा कि उन्होंने जो सामान मांगा था वह नहीं दिया गया और फर्नीचर भी पुराना था। उन्होंने आने से मना कर दिया। मैंने शादी के लिए दावत की व्यवस्था की थी और सभी रिश्तेदारों एवं मेहमानों को आमंत्रित किया था, लेकिन दूल्हा समारोह में नहीं आया।”

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कहा कि दूल्हे के परिवार को दहेज के रूप में अन्य सामान के साथ फर्नीचर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन दुल्हन के परिवार द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया फर्नीचर दिया गया, जिसे दूल्हे के परिवार ने अस्वीकार कर दिया और शादी के दिन दूल्हा नहीं आया। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहता और दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :हैदराबादतेलंगानाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो